Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन राशियों पर रहेगी शनि की कृपा, जानें कैसी रहेगी आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal: आज 15 मार्च 2025 को शनिवार के दिन ज्योतिषीय गणना से मालूम होता है कि, चंद्रमा का संचार दिन रात उत्तरा फाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में होगा।
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज 15 मार्च 2025 को शनिवार के दिन ज्योतिषीय गणना से मालूम होता है कि, चंद्रमा का संचार दिन रात उत्तरा फाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से सूर्य और चंद्रमा के बीच जहां समसप्तक योग बनेगा वही गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनने से सिंह, तुला और मकर राशि के जातक लाभ और आनंद पाएंगे। तो आइए जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है इसलिए शांति और समझदारी से काम लें। अगर संपत्ति विवाद चल रहा है तो संयम से काम लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आपको पूर्व में किए गए निवेश का आज फायदा मिल सकता है। आज आपका मन खुश रहेगा।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपकी उपलब्धियों का बखान कर सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से बेहतर महूसस करेंगे। जरूरतमंदों और गरीबों की मदद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपने अभी तक अपने पार्टनर को परिजनों से नहीं मिलवाया है तो आज का दिन अच्छा है।

कर्क राशि 

आज कर्क राशि के जातकों को व्यापार में छोटे-छोटे मौकों को भुनाकर बड़ा बनाने की जरूरत है, इससे उनको भारी मुनाफा होने के आसार हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का मौका मिलेगा। कारोबार में कोई सौदा कर सकते हैं। यह आपको भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकता है।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप नौकरी और व्यापार में प्रगति करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्य विशेष को पूरा करने के लिए कापी उत्साहित रहेंगे। इससे आपको फायदा मिल सकता है। बस आप अपने अन्य कार्यों को टालें नहीं बल्कि समय का प्रबंधन करते हुए उन्हें भी पूरा करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। वे आपको बढ़ता हुआ देखकर आपके कार्य बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। वहीं आज परिवार में कोई मुश्किल परिस्थिति आती है तो जल्दबाजी न करें बल्कि धैर्य से काम लें।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपको मेहनत का लाभ अवश्य मिलेगा। आज अगर आप अपने व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से राय मशविरा कर लें। वरना आपको बाद में नुकसान भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप धैर्यपूर्वक उनसे निपट लेंगे। आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि 

आज धनु राशि वालों को परिवार या कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय भावनाओं को काबू में रखने की जरूरत है, वरना आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में बेहतरीन समय बीतेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को आज संपत्ति का सुख मिल सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बरतने की जरूरत है। अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसे अपनी वाक्पटुता से खत्म करें। विवाद को बढ़ाने से आपको तनाव ही मिलेगा। आज संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग