Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मंत्री पुत्र के उत्पीड़न से तंग आकर कर्मचारी ने खाया जहर

Untitled design (91)

Uttar Pradesh News: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी दिनेश कुशवाह ने मंगलवार को जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद दिनेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि कर्मचारी को विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास पर तैनात किया गया था, जहां मंत्री पुत्र उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इन सबसे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

दो दिन पहले मंत्री के बेटे ने मारा

दिनेश कुशवाह को अवैध रूप से विश्वविद्यालय की जगह मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास पर तैनात किया गया था। वहां मंत्री पुत्र उसका उत्पीड़न करते थे। दो दिन पहले उसे पीटा गया, जिसके बाद वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विवि के कर्मचारी तालाबंदी कर कुलसचिव सचिवालय में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाम को दिनेश की हालत में सुधार आने पर कर्मचारी शांत हुए।

कर्मचारी का पत्र हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर दिनेश कुशवाह का विवि के कुलसचिव को लिखा पत्र वायरल हो रहा है। उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि 2 साल पहले उप कुलसचिव पवन कुमार ने उन्हें उच्च शिक्षामंत्री के आवास पर तैनात किया था। उनकी ड्यूटी शाम 5 बजे खत्म हो जाती है। इसके बावजूद मंत्री के पुत्र आलौकिक उपाध्याय रात को 8 बजे तक रोक कर रखते थे। उप कुलसचिव से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। कर्मचारी ने मंत्री पुत्र पर आरोप लगाया कि 13 मई को उन्होंने उसे जूते से पीटा और कहा कि जहां शिकायत करना है कर दे। विश्वविद्यालय को वह चलाते हैं।

योगेंद्र उपाध्याय ने क्या कहा?

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा, ‘हमारे यहां तो यूनिवर्सिटी का कोई भी आदमी काम नहीं करता है। मेरे खिलाफ राजनीतिक कारणों से षड्यंत्र किया गया है। मेरी विरोधी लॉबी के लोग हैं, जो मामले को उछाल रहे हैं। यह विश्वविद्यालय से पूछा जाए कि मेरे यहां कितने सरकारी कर्मचारी तैनात हैं।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग