Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोदी कैबिनेट में इन ब्राह्मण, दलित और पिछड़े चेहरों को मिलेगी जगह!

Narendra Modi Swearing In Ceremony

कार्यवाहक पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी बीच सियासी गलियारों में चर्चा है कि आखिर मोदी सरकार 3.0 में किसे किसे जगह मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, उतर प्रदेश से मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले कुछ नाम सामने आ रहे हैं। इनमें ब्राह्मण चेहरों से लेकर दलित और ओबीसी के नाम चर्चा में बने हुए हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में यूपी की जगह कुछ कम हो सकती है, लेकिन संख्या जितनी भी हो उसमें सभी जातिगत और इलाकाई समीकरण साधे जाएंगे।

जातिगत समीकरणों को देखते हुए कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में यूपी से ब्राह्मण दलित और ओबीसी चेहरों को जगह मिल सकती है बीजेपी से 8 ब्राह्मण सांसद उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं। इसमें पीलीभीत से जितिन प्रसाद, कुशीनगर से विजय कुमार दुबे, कानपुर से रमेश अवस्थी, झांसी से अनुराग शर्मा, गोरखपुर से रवींद्र किशन शुक्ला उर्फ रवि किशन, नोएडा से महेश शर्मा, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और अलीगढ़ से सतीश कुमार गौतम शामिल हैं।

वहीं, दूसरी ओर सबसे ज्यादा चर्चा पीलीभीत के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की हो रही है। इसके अलावा दूसरा नाम नोएडा के सांसद महेश शर्मा का है। जबकि तीसरा नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का चल रहा है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यूपी से एक बार फिर आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा हाथरस से लोकसभा का चुनाव जीते अनूप वाल्मीकि को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग