श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पार्टी ने ही बेगाना कर दिया, छलक आया BJP के पूर्व मंत्री अनिल विज का दर्द

Anil Vij

बीजेपी के कद्दावर नेता और हरियाणा सरकार में पूर्व गृह मंत्री रह चुके अनिल विज का मंच पर दर्द छलक आया। अंबाला में रैली के दौरान विज ने कहा कि मुझे पार्टी के लोगों ने ही बेगाना कर दिया है। लेकिन मैं उनको यह बताना चाहता हूं कि कभी कभी ये बेगाने अपनों से भी ज्यादा काम आ जाते हैं। हालांकि इस बीच जनता के बीच विज ने यह भी जरूर कहा कि मेरा आप लोगों से खास लगाव है और आप अगर मुझे वाकई अपना मानते हैं तो ज्यादा से ज्यादा मतों से बीजेपी कैंडिडेट को विजयी बनाएं।

विजय संकल्प रैली का किया गया आयोजन

अंबाला में बीजेपी की ओर से विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया था। इस बीच रैली के संबोधन में हरियाणा के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके और उनका दर्द बरबस ही छलक आया। वह यह कहने से नहीं चूके कि “मुझे अपनी पार्टी में ही किनारे कर दिया गया है”। लेकिन मैं पार्टी का साथ हर हाल में दूंगा और बीजेपी कैंडिडेट के लिए समर्थन मांगता हूं। इस रैली में रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, , कैबिनेट मंत्री असीम गोयल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कंवरपाल गुर्जर भी मौजूद रहे।

विज ने नहीं लिया किसी नेता का नाम

हरियाणा के पूर्व मंत्री रहे अनिल विज अपने दर्द को जताने के दौरान किसी भी पार्टी नेता का नाम लेने से दूरी बनाते दिखे। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अंबाला कैंट में मैंने जो काम किया है, उसी आधार पर आप सभी बीजेपी उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने का काम करें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा