Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी ने की ED की तारीफ, बोले- 97% केस गैर राजनीतिक लोगों के खिलाफ

PM NARENDRA MODI | CBI | ED | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ED बेहतरीन काम कर रही है। ईडी के काम की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि एजेंसी के 97% केस ऐसे लोगों पर हैं, जो राजनीति में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से दर्ज सिर्फ तीन फीसदी केस राजनीति से जुड़े लोगों के खिलाफ है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए पीएम मोदी कहा कि ED और CBI से जुड़े कोई भी कानून BJP के शासनकाल के दौरान नहीं आए हैं।

बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी समाचार न्यूज एजेंसी ANI को सोमवार को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी राम मंदिर पर बात की। पीएम मोदी ने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा, इस मुद्दे का राजनीतिकरण किसने किया? वोट बैंक की राजनीति को मज़बूत करने के लिए इस मुद्दे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया और बार-बार इसे भड़काया गया। जब यह मामला अदालत में चल रहा था तब कोशिश की गई कि फैसला ना आए। उनके(विपक्ष) लिए यह एक राजनीतिक हथियार था। अब राम मंदिर बन गया तो उनके हाथ से यह मुद्दा ही चला गया है।’

एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने चुनाव आयोग में सुधार किया है। एक कहावत है – नाच न जाने आंगन टेढ़ा इसलिए कभी EVM का बहाना बनाएंगे। असल में हार के लिए उन्होंने अभी से कुछ तर्क गढ़ने शुरू कर दिए हैं।’

इलेक्टोरल बॉन्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लंबे समय से हमारे देश में चर्चा चली है कि चुनावों में काला धन एक बहुत बड़ा खतरनाक खेल हो रहा है। चुनाव में खर्च होता ही होता है। सभी पार्टियां करती हैं, इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। मैं चाहता था कि हम एक कोशिश करें कि काले धन से चुनाव को मुक्ति कैसे मिले। एक छोटा सा रास्ता मिला जिसे संसद में सब ने सराहा था। यदि इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं होते तो किस व्यवस्था में ताकत है कि वो ढूंढ के निकालते कि पैसा कहां से आया और कहां गया? ये इलेक्टोरल बॉन्ड्स की सफलता की कहानी है कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स थे। मेरी चिंता ये है कि मैं कभी नहीं कहता कि निर्णय लेने में कोई कमी नहीं है। निर्णय लेने में, हम सीखते हैं और सुधार करते हैं। इसमें भी सुधार के लिए बहुत संभवना है। लेकिन आज हमने देश को पूरी तरह से कालेधन की ओर धकेल दिया है इसीलिए मैं कहता हूं कि हर किसी को इसका पछतावा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलन मस्क के भारतीय बाजार में प्रवेश और रोजगार सृजन पर कहा, “एलन मस्क का मोदी समर्थक होना एक बात है, मूलतः वह भारत के समर्थक हैं। मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आना चाहिए। पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए, उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि मेरे देश के नौजवान को रोजगार मिले।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग