Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बार-बार दिल टूटने के बाद भी उसी शख्स के पास क्यों जाती थीं जान्हवी कपूर, बोलीं- मैं रोते हुए और…

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब वो छोटी थीं तो पीरियड्स के दौरान उन्हें किस तरह के मूड स्विंग होते थे, जिसका उनके रिलेशनशिप पर क्या असर पड़ता था...
Ulajh actress janhvi-kapoor why went-back to same person-she-broke-up-with-said-it-was-very-extreme read

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। शिखर पहाड़िया के साथ डेटिंग की खबरें आए दिन आते रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हॉटरप्लाई को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने बताया है कि जब वो छोटी थीं तो पीरियड्स के दौरान उन्हें किस तरह के मूड स्विंग होते थे, जिसका उनके रिलेशनशिप पर क्या असर पड़ता था।

कई बार टूटा है जान्हवी का दिल (Janhvi Kapoor)

जान्हवी ने कहा, “मैंने जीवन में केवल एक बार दिल टूटने का अनुभव किया है, लेकिन वही व्यक्ति वापस आया और मेरे दिल को जोड़ दिया। तो सब कुछ अच्छा है।” इसके अलावा उन दिनों को याद करते हुए जब उनके हॉरमोनल बदलावों ने रिश्ते को प्रभावित किया।

“मैं रोते हुए और सॉरी कहते हुए…”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरे पीरियड्स के कुछ सालों में, हर महीने मैं इस व्यक्ति से रिश्ता तोड़ देती थी। पहले दो या तीन महीने, वह सदमे में रहता था, लेकिन उसके बाद, वह “हां, ठीक है” जैसा कहता था और दो दिन बाद, मैं रोते हुए और सॉरी कहते हुए उसके पास वापस जाती थी। मुझे समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग इस तरह क्यों काम कर रहा है। यह बहुत एक्सट्रीम था।”

यह भी पढ़ें- कंफर्म! ये होंगे इस बार Bigg Boss OTT 3 के टॉप 5 कंटेस्टेंट? जनता ने सुनाया फैसला

बता दें कि जाह्नवी कपूर पहले भी शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। मगर कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शिखर एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं और एक बिजनेसमैन भी हैं।

‘उलझ’ में नजर आएंगी जान्हवी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिस्टर माही’ में नजर आई थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस ‘उलझ’ में गुलशन दैवय्या और रोशन मैथ्यू के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार