Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का जल्द हो सकता है एलान!

India vs Sri Lanka Tour 2024: भारत का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। अब भारतीय क्रिकेट टीम 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे पर जाएगी। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किसी भी वक्त किया जा सकता है...
India vs Sri Lanka Tour 2024

India vs Sri Lanka Tour 2024: भारत का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। अब भारतीय क्रिकेट टीम 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे पर जाएगी। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को चयनित करने वाली समिति की बैठक का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। चयन समिति के सामने एक बड़ा सवाल यह होगा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जडेजा के संन्यास के बाद टीम में उनकी जगह कौन लेगा और श्रीलंका दौरे पर वनडे तथा टी20 क्रिकेट के लिए टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी।

हालांकि, टी20 टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी लगभग तय है। टी20 में कप्तानी के वह प्रबल दावेदार हैं। टीम इंडिया के इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होगी, जब पहला टी20 मैच खेला जाएगा। तीनों टी20 मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे, जबकि इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज कोलंबो में खेली जाएगी।

किसानों के लिए खुशखबरी, पराली वाले खेतों में इस मशीन से कर सकेंगे बुवाई

हार्दिक पांड्या केवल टी20 मुकाबले ही खेलेंगे, क्योंकि हार्दिक ने पहले ही वनडे खेलने के लिए मना कर दिया है। हार्दिक के वनडे ना खेलने के निर्णय के बाद वनडे की कमान किसे दी जाएगी, यह भी एक बड़ा सवाल होगा। हाल ही में शुबमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जिम्बाब्वे से टी20 सीरीज जीतकर आई है और शुभमन गिल अच्छे फॉर्म में भी है। अब देखना होगा कि क्या गिल को भारतीय वनडे टीम की कमान दी जा सकती है या फिर केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया जाएगा।

जिम्बाब्वे में 5 युवाओं ने किया था डेब्यू

BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की युवा टीम भेजी थी। इस दौरे पर 5 युवाओं को अपने करियर की शुरुआत की। इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, रियान पराग, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल और तुषार देशपांडे शामिल हैं। श्रीलंका के खिलाफ इन खिलाड़ियों का चयन होगा या नहीं, इसकी भी चर्चा जोरों पर है।

विवादों में IAS पूजा खेडकर, हो रहे रोज नए-नए खुलासे; जानें पूरा मामला

भारत-श्रीलंका का शेड्यूल

27 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल

28 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल

30 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल

2 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो

4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो

7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार