Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Rashifal: मीन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, इन राशियों के लोग रहें सावधान

Today Horoscope: आज के दिन किन राशियों के जातकों की किस्मत चमकेगी और किसके ऊपर धनवर्षा होगी, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल...
today horoscope 10 may 2024

Today Horoscope 10 May 2024: आज 10 मई, दिन शुक्र वार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियां (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क. सिंह, कन्या, तुला. वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती हैं। इनमें से कुछ राशियों के जातकों के लिए कोई दिन अच्छा रहता है तो कुछ दिन खराब होते हैं। आज के दिन इन 12 राशियों में से किन राशियों के जातकों की किस्मत चमकेगी और किस पर धनवर्षा होगी, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल…

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता को किसी तीर्थस्थल पर ले जा सकते हैं। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे, वे सभी सफल रहेंगी। घर पर मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ राशि

आज के दिन आप परेशान रह सकते हैं। जमीन से जुड़े मामले में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें, वरना दुर्घटना हो सकती है। किसी के कहने पर पैसे निवेश करने से बचें।

मिथुन राशि

आज के दिन भाइयों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बेवजह खर्च करने से बचें। वरना यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने बच्चे के भविष्य के लिए कोई योजना बनाने से पहले जीवनसाथी से जरूर बात कर लें।

कर्क राशि

आज के दिन आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। बच्चे की प्रगति देखकर आप खुश होंगे। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज के दिन आपके मनमुताबिक परिणाम आएंगे। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल सकती है। पुराने मित्रों से सहयोग मिल सकता है। व्यापार में निवेश करने से पहले खूब सोच समझ लें।

कन्या राशि

आज के दिन आप अपने खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे। आज नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा। आपके कुछ काम, जो रुके हुए थे, वे भी आसानी से पूरे जाएंगे। आपके बच्चे अपने काम से परिवार का नाम रोशन करेंगे।

तुला राशि

आज का दिन नौकरी से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज पैसा निवेश करना या किसी को पैसा उधार देना आपकी आय में इजाफा कर सकता है। मित्र से गिले-शिकवे दूरे होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आप अपना समय व्यापार के रुके हुए कामों को पूरा करने में लगाएंगे। तेज मसालों से बने भोजन को खाने से बचें, वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। शाम को आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपकी शादी हो चुकी हैं तो जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि

आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं बनाने से आय में इजाफा होगा। आज भाई-बहनों के साथ जारी तनाव में सुधार होगा। संतान से किए गए वादे पूरे करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि

आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े लोग अपने सभी काम समय पर पूरा करेंगे। इससे उनके कुछ दुश्मन परेशान होंगे। अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह वापस आ सकता है। व्यापारियों को लोगों के साथ बातकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। वरना आप विवादों में फंस सकते हैं।

कुंभ राशि

आज के दिन पुरानी देनदारियों से आपको मुक्ति मिलेगी। अगर कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो ये परेशानी का कारण बन सकते हैं। अगर आप नई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार करें। वरना सौदा गलत साबित हो सकता है।

मीन राशि

आज के दिन आपके धन में इजाफा होगा। बच्चे कोई सकारात्मक समाचार सुना सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। यहां आपकी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों को मनमुताबिक लाभ होगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से सामने आ सकती है। इससे आप परेशान होंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार