Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J&K में 51 सीटों पर NC, 32 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव; सीट शेयरिंग हुई फाइनल

J&K Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने का एलान किया है। इन दोनों पार्टियों में सीटों का भी बंटवारा हो चुका है।
J&K Assembly Election

J&K Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने का एलान किया है। इन दोनों पार्टियों में सीटों का भी बंटवारा हो चुका है। कांग्रेस प्रदेश की 32 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा पांच सीटों पर दोनों अपने-अपने प्रत्याशी उतारेंगे, जिसे फ्रेंडली फाइट के तौर पर लड़ा जाएगा। इन 88 सीटों के अलावा एक सीट सीपीआई (एम) और एक सीट पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी गई है।

सीट बंटवारे पर राज्य कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 32 पर और हम पांच सीटों पर मैत्रीपूर्ण मुकाबला करने पर सहमत हुए हैं।

ये भी पढ़ें- फारूख अब्दुल्ला का एलान, एक साथ J&K विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। हमारे गठबंधन का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की आत्मा को बचाना है, इसलिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में एक ऐसी सरकार बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं, जो जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पूरी तरह से अनुकूल हो। हमने चर्चा की है और हम एक सूत्र पर पहुंचे हैं, जिसे अब हमारे नेता साझा करेंगे। हम एक साथ लड़ेंगे, हम जम्मू-कश्मीर जीतेंगे। हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएंगे।

गांदरबल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा रविवार को सांसद सैयद रुहुल्ला मेहदी और पार्टी के संभागीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने उमर और सांसद मियां अल्ताफ अहमद की उपस्थिति में की।

ये भी पढ़ें- AAP लड़ेगी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव, प्रभारी इमरान हुसैन ने किया एलान

दो बार विधायक रह चुके हैं उमर

उमर अब्दुल्ला 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे। वह दो बार गांदरबल और बीरवाह से विधायक रह चुके हैं। वह 2002 का विधानसभा चुनाव गांदरबल से पीडीपी के काजी मोहम्मद अफजल से हार गए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग