Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गूगल ने हटाए 2200 से ज्यादा एप्स, क्या आप भी करते हैं इस्तेमाल

google | google deleted fraud apps | google playstore | cyber crime | shreshth bharat |

गूगल ने प्ले स्टोर से 2200 से ज्यादा एप्स को हटा दिया है। गूगल ने ये कदम बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलीट की गई एप्स में ज्यादातर एप्स लोन संबंधित थी। गूगल काफी समय से ऐसी एप्स पर नजर रखा रहा था, सितंबर 2022 से अगस्त 2023 से कई एप्स से कार्रवाई की जा रही थी।

फर्ज़ी लोन ऐप्स को किया गया डिलीट

ज्यादातर लोग गूगल प्ले स्टोर से एप्स Download करते है, और बिना कुछ सोचे समझे इन एप्स को सारी परमिशन दे देते है। इन फर्ज़ी ऐप्स के जरिए साइबर क्रिमिनल्स लोगों को अपना शिकार बना कर उनके पर्सनल डेटा, या अन्य जानकारियों का इस्तेमाल करके उनसे ठगी करते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब गूगल ने प्ले स्टोर से ऐसे फर्जी एप्स डिलीट किए हैं, गूगल समय-समय पर धोखाधड़ी से बचने के लिए कई बार ऐसी कार्रवाई करता आया है। इस बार भी गूगल ने साइबर क्राइम से लोगों को बचाने के लिए करीब 2200 फर्जी एप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। 

2200 से ज्यादा एप्स को हटाया गया

जानकारी के मुताबिक, गूगल ने प्ले स्टोर से सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच में करीब 2200 फर्ज़ी लोन ऐप्स को डिलीट किया है। गूगल ने यह कदम सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के बाद उठाया है। जीन एप्स को गूगल ने प्ले स्टोर से डिलीट किया है, उन एप्स के द्वारा लोगो से ठगी के मामले सामने आ रहे थे। 

तो वहीं वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने संसद में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बताया कि सरकार RBI के साथ मिलकर फर्ज़ी लोन ऐप्स पर कारवाई करने का काम कर रही है। भारत के आईटी मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने प्ले स्टोर से अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच 4000 से ज्यादा ऐप्स की जांच की थी। जांच के बाद 2200 ऐप्स को हटाने का फैसला लिया गया है।

कैसे बचे इन फर्जी एप्स से ?

प्ले स्टोर से कोई भी ऐप इंस्टॉल करने से पहले जिस भी app को आप इंस्टॉल कर रहे है, जरुरी है की आप उसकी पूरी जानकारी इक्कठा करें। साथ ही एप्स द्वारा मांगे गए परमिशन्स को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अलाउ करें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग