Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इलाज के पैसे नहीं थे, तो पिता ने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा दफनाया

Man Buries Daughter Alive: क्या कभी कई पिता अपनी बेटी को जिंदा दफन कर सकता है? यह सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान...
Man Buries Daughter Alive| shreshth bharat

Man Buries Daughter Alive: क्या कभी कई पिता अपनी बेटी को जिंदा दफन कर सकता है? यह सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा दफन कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला थारूशाह का है। बेटी को जिंदा दफनाने के पीछे की जो वजह पिता ने बताई है, उसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Man Buries Daughter Alive: पिता ने आर्थिक तंगी का दिया हवाला

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आरोपी पिता का नाम तैयब है। उसने अपने अपराध को कबूल कर लिया है। इसके पीछे उसने आर्थिक तंगी का हवाला दिया। उसका कहना है कि वह अपनी नवजात बेटी का इलाज नहीं करा पा रहा था, इसलिए उसे जिंदा दफन कर दिया।

Man Buries Daughter Alive: पिता के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अदालत के निर्देश पर फोरेंसिंक जांच के लिए बच्ची की कब्र खोली जाएगी।

रूस दौरे पर रवाना हुए PM मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ करेंगे प्राइवेट मीटिंग

लाहौर में नौकरानी के कपड़े उतरवाए

वहीं, एक अन्य घटना में लाहौर के डिफेंस बी इलाके में एक दंपति ने अपने घर में काम करने वाली 13 साल की नौकरानी के कपड़े उतरवा लिए और उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हसाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया, जबकि उसकी पत्नी की तलाश जारी है।

नौकरानी के हाथ और नाक में फ्रैक्चर

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता तहरीम को लगातार शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा। चोरी के संदेह में उसके कपड़े भी उतरवाए गए। पीड़िता की मां ने एफआईआर में दावा किया कि इस दौरान उसकी बेटी के हाथ और नाक में फ्रैक्चर हो गया।

आरोपियों को दिलाई जाएगी सजा

मेडिकल जांच के बाद, पीड़िता को उसकी मां की देखभाल में छोड़ दिया गया कैंट एसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उचित सजा दिलाई जाएगी।

भारत क्यों नहीं आई एलन मस्क की टेस्ला, अधिकारियों ने बताई वजह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग