श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Surya Grahan 2024: जानिए इससे होने वाले प्रभाव, पड़ेगा यह असर

surya grahan | india | america | shreshth bharat

Surya Grahan 2024: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषियों का मानना है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव पूरी दुनिया के लोगों पर पड़ेगा। दुनिया भर में इस सूर्य ग्रहण से राजनीतिक रूप से भयंकर उथल-पुथल हो सकती है। शेयर बाजार और दुनियाभर की आर्थिक स्थिति हिल सकती है। यह वर्तमान विश्व युद्ध में युद्ध और विस्फोट के संकेत दे रहा है। इस काल में बहुत सारी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। जानकारों का मामला मानना है कि ग्रहण काल में सामान्य सूतक लग जाता है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं लगेगा इसलिए नियमों के पालन की कोई खास जरूरत नहीं है। गर्भवती महिलाओं को चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है।

चैत्र अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। आज यानि सोमवार को पहले सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना है सूर्य ग्रहण कब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। सूर्य ग्रहण रात 9:12 से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2:22 पर होगा सूर्य ग्रहण का माध्यम समय रात 11:47 पर होगा सूर्य ग्रहण की यह अवधि 5 घंटे और 10 मिनट की होगी।

जानिए कहा-कहा दिखेगा सूर्यग्रहण

जानकारों की मानें तो यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण कनाडा, उत्तरी अमेरिका और मेक्सिको में दिखाई देगा। इसके अलावा इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप अटलांटिक, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र जमैका, आयरलैंड आदि देशों में भी देखा जा सकेगा।

यह सूर्य ग्रहण अपने आप में खास माना जा रहा है। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारों का कहना है कि इससे पहले इस तरीके का सूर्य ग्रहण साल 1970 में देखा गया था। अगली बार साल 2078 में देखा जाएगा।

इस ग्रहण में सूर्य चंद्रमा और शुक्र का सहयोग बना रहा है राहु केतु का अक्ष मीन और कन्या राशि में प्रभावशाली ही हो जाएगा साथ ही इसमें सूर्य मंगल और केतु का प्रभाव बन गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CB Launched New Jersey
RCB ने लॉन्च की नई जर्सी, जानें कब और कहां से खरीद सकते हैं आप
Delhi Metro Timing Change
होली के दिन बदलेगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, जानें कितने बजे से होगा संचालन
mi vs rcb (1)
WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया बल्लेबाजी का न्योता
Andhra Pradesh Bus Accident
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, कर्नाटक बस की टक्कर से पाँच लोगों की मौत
Waqf Amendment Bill
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 17 मार्च को वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन
Deepika Padukone In Paris Fashion Week
दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में अपने लुई वुइटन लुक की शेयर की तस्वीर, फैंस का जीता दिल