Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ईरान-इजरायल यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने दी भारतीय नागरिकों को चेतावनी

israel and iran tension

Iran and Israel: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के तहत भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को इन देशों में यात्रा न करने की सलाह दी है। इन दोनों देशों के बीच इस समय तनाव चरम पर है। आशंकाएं है कि ईरान इजरायल के बॉर्डर पर सीधा हमला करने का प्लान बना रहा है।

Iran-Israel की यात्रा ना करें भारतीय

विदेश मंत्रालय ने कहा, क्षेत्र में बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए सभी भारतीयों को यह राय दी जाती है त कि वे अगले नोटिस तक ईरान या इजरायल में ट्रैवल ना करें। जो लोग फिलहाल वहां पर मौजूद हैं वो भारतीय दूतावास के साथ संपर्क करें और खुद को रजिस्टर भी कराएं।

मिनिस्टरी ने ये भी कहा कि वहां पर मौजूद भारतीय लोग जितना हो सके अपने गतिविधियों को सीमित कर लें क्योंकि वहां सुरक्षा के लिए बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस बात को लेकर पूरी तरह से सचेत है कि 1 अप्रैल को सीरिया में ईरानी राजदूत पर हमला किया गया था। भारत पश्चिमी एशिया के हालातों पर नजर बनाए हुए है। हम सभी पार्टियों से ये आग्रह करते हैं तो वे इंटरनेशनल नियमों के विरुद्ध कार्य करने से बचें।

ये भी पढ़ेंजम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने पर PM मोदी ने कही बड़ी बात

क्या है ये मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक इस बात के पूरे संकेत हैं कि अगले 24 से 48 घंटे में इजरायल पर ईरान का सीधा हमला हो सकता है। हालांकि इस बारे में ईरान का कहना है कि फिलहाल इस पर बातचीत चल रही है। अटैक करने को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

बता दें ये सारी टेंशन तब पैदा हुई जब ईरान ने इजरायल पर ये आरोप लगाया कि उसने सीरिया के दमिश्क में एक दूतावास बिल्डिंग पर एयर स्ट्राइक की थी जिसमें ईरान के टॉप मिलिट्री अधिकारियों की मौत हो गई। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग