श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली-यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश होगी।
weather update today 14 may 2024

Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में फिर से भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में 16 मई से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं, 17 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, पूर्वी और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। आइए, जानते हैं आज का मौसम अपडेट…

राजस्थान का कोटा सबसे ज्यादा गर्म

राजस्थान के कोटा में 13 मई को सबसे ज्यादा 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के झांसी में 42.8 डिग्री, गुजरात के डीसा में 42.8 डिग्री, हरियाणा के भिवानी में 42.3 डिग्री और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। यहां कल दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। वहीं, नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

यूपी मौसम अपडेट (UP Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी लखनऊ में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। वहीं, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी देहरादून में कहीं-कहीं तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आज मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है।

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान में 15 से 17 मई के दौरान, यूपी, पंजाब, पूर्वी और दक्षिण राजस्थान में 16 और 17 मई, जबकि उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में 17 मई को लू चलने की संभावना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला