Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड समेत कई राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Rain Alert: मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ राज्यों में लू चलने की संभावना जताई गई है।
weather forecast today rain alert

Weather Forecast Today Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के अल्मोड़ा और बागेश्वर में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। उत्तरकाशी में ओले भी गिरे हैं। विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान और केरल में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में आज कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्ट की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। राजधानी देहरादून में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। रात में कहीं-कहीं बूंदाबादी हो सकती है। दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। धूल भरी आंधी की भी संभावना जताई गई है। वहीं, 11 और 12 मई को यूपी में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 12 मई के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट आंधी, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में ओले गिरने की संभावना है।

राजस्थान का फलोदी रहा सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान का फलोदी 9 मई को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, जैसलमेर में 45.3 डिग्री , बाड़मेर में 45.2 डिग्री, गंगानगर में 45.1 डिग्री, जयपुर में 42.6 डिग्री, जोधपुर में 44.3 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री, अजमेर में 43.5 डिग्री, चुरु में 43.4 डिग्री और कोटा में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में शिवपुरी रहा सबसे ज्यादा गर्म

मध्य प्रदेश का शिवपुरी गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, गुना में 42.8 डिग्री, नौगांव में 42 डिग्री, टीकमगढ़ में 43 डिग्री, भोपाल में 41.9 डिग्री और उज्जैन में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग