Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IAS बन घर में रहा, लूटे लाखों रुपये; फिर अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल

आपने फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि एक चोर अपनी पहचान छिपा कर किसी के घर में घुसता है और चोरी करके वहां से भाग जाता है, लेकिन यूपी (Uttar Pradesh) में ऐसा ही कुछ सच में हुआ...
Uttar Pradesh| SHRESHTH BHARAT

Uttar Pradesh: आपने फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि एक चोर अपनी पहचान छिपा कर किसी के घर में घुसता है और चोरी करके वहां से भाग जाता है, लेकिन यूपी (Uttar Pradesh) में ऐसा ही कुछ सच में हुआ। पटेलनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आईएएस बनने का झूठा ढोंग करके दंपति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया।

दरअसल, आरोपी स्टडी लीव के बहाने पांच महीने तक फ्री में दंपति के घर रहा। फिर दंपति का विश्वास जीत उनसे 14.91 लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित की पत्नी की अश्लील फोटो भी रिकॉर्ड कर ली। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि दंपति अपनी मौसी की बेटी के जरिए खुद को आईएएस बताने वाले हिमांशु जुयाल से 20 अगस्त 2023 को मिले थे। मौसी की बेटी ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और जल्द शादी करेंगे। यहां तक कि हिमांशु ने अपने आईएएस अधिकारी होने का पहचान पत्र भी पीड़ित को दिखाया था।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख का एलान, जानें कब होगी परीक्षा

इसके बाद आरोपी ने उनसे कहा कि वह स्टडी लीव पर है और पब्लिक एडमिस्ट्रेशन विषय में पीएचडी कर रहा है। उसने पीड़ित और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी में लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद उसने पीड़ित की पत्नी सपना शर्मा का भारतीय मानक ब्यूरो से जारी नियुक्ति पत्र भी दिया, जो जांच के बाद फर्जी निकला।

Uttar Pradesh: गहने चोरी कर हुआ फरार

आरोपी हिमांशु ने अपने गाजियाबाद में मकान बनने का झांसा देकर पीड़ित से 6.65 लाख और उसकी पत्नी से 8.26 लाख रुपये ले लिए और फरार हो गया। उसने दंपति से कहा था कि वो जल्द ही पैसे लौटा देगा, लेकिन 15 जनवरी 2024 को हिमांशु अचानक लापता हो गया। आरोपी घर से पीड़िता का 1.26 लाख रुपये का मोबाइल और सात लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गया।

पत्नी की खींची आपत्तिजनक फोटो

दंपति ने कई बार आरोपी को फोन किया, लेकिन उसने स्टडी लीव के चलते उसका भुगतान रुकने का बहाना दिया। इसके बाद 24 मार्च को पीड़ित को आरोपी दिल्ली पालम मेट्रो स्टेशन पर मिला। वहां आरोपी ने पीड़ित को उसकी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो दिखाई। किसी के बताने पर आरोपी ने पीड़ित की पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।

महाकुंभ 2025 की समिति की 10वीं बैठक सम्पन्न, इन परियोजनाओं को मिली

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल