Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज कठुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

cm yogi | bareilly | bjp | loksabha election | shreshth bharat

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज कठुआ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस जनसभा का आयोजन किया गया है। शहर में सभा से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एनएसजी कमांडो और जम्मू पुलिस के जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो बार रिहर्सल भी की गई। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ बुधवार की सुबह जम्मू एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से कठुआ पुलिस लाइन में जाएंगे और फिर जनसभा को संबोधित करने के लिए जम्मू रवाना हो जाएंगे।

जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां पर पांच सीटों के लिए पांच चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल में उधमपुर सीट पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को जम्मू में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 7 मई को अनंतनाग में वोटिंग होगी। तो वहीं, चौथे चरण में 13 मई को श्रीनगर की सीट पर वोटिंग होगी। वहीं, पांचवें चरण में 20 मई को बारामुला की सीट पर वोटिंग होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार