UPSC CSE 2025 Notification: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 (CSE) के लिए 22 जनवरी 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण है जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS) और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। उम्मीदवार अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इस साल, UPSC ने CSE 2025 के लिए नोटिफिकेशन पहले जारी कर दिया है, जोकि पिछले वर्षों से जल्दी है। CSE 2025 के लिए उम्मीदवारों को अब विस्तृत सूचना पत्र, पाठ्यक्रम, और परीक्षा पैटर्न का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी उपलब्ध है।
IAS, IFS नोटिफिकेशन एक साथ
इस वर्ष, 22 जनवरी को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के साथ-साथ भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दोनों परीक्षाएं UPSC द्वारा आयोजित की जाती हैं, और उम्मीदवार दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है।
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की आवेदन प्रक्रिया
1. सबसे पहले, UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर “UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 पंजीकरण लिंक” पर क्लिक करें।
3. एक नया पृष्ठ खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
4. सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
5. आवेदन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
इस साल, उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण को 11 फरवरी 2025 तक पूरा करना होगा। UPSC ने पहले ही परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं इस बार UPSC CSE का नोटिफिकेशन जल्दी जारी किया गया है, ताकि उम्मीदवारों को अधिक समय मिल सके और वे अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकें।




