Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Stock Market: शेयर बाजार को लगी इजरायल और ईरान युद्द की नजर, खुलते ही बाजार धड़ाम

stock market | share market | nifty | sensex | shreshth bharat

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई। खुलते ही बाजार धड़ाम से गिरा। ईरान और इजराइल के युद्ध की टेंशन है। अगर ऐसा होता है तो कच्चे तेल के दाम और महंगाई में भारी बढ़ोतरी होनी की आशंका है। इसी वजह से शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई है। Sensex 900 अंक से ज्‍यादा गिरकर 73,315.16 पर खुला। तो वहीं, जबकि Nifty 300 अंक से ज्‍यादा टूटकर 22,339.05 पर ओपन हुआ।

हाल ही के दिनों में भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 75 हजार का आंकड़ा छू लिया। लेकिन सोमवार को इस तेजी पर ब्रेक पर लग गया। ऐसा लग रहा है शेयर मार्केट को ईरान-इजरायल युद्ध की नजर लग गई? बाजार पर मिडल ईस्ट के बढ़ते तनाव का असर देखने को मिल रहा है। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध से ग्लोबल मार्केट सतर्क है।

निफ्टी में शुक्रवार को करीब 150 अंकों की कमजोरी देखी गई। जिसके बाद निफ्टी 22000 के नीचे फिसल गया तो वहीं शुक्रवार को सेंसेक्स 793 अंक गिरकर 74244 पर बंद हुआ। हो सकता है आज यानि सोमवार को शेयर बाजार में तगड़ी देखने को मिल सकती है।

इससे पहले शेयर मार्केट में नवरात्रि के पहले दिन नई बहार देखने को मिली थी। नवरात्रि के पहले दिन बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स ने पहली बार 75000 का आंकड़ा पार किया था।

ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ। ‌सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी भी जोरदार तेजी के साथ भागा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने पहली बार 22700 का नया शिखर छू लिया। इस दिन ग्लोबल बाजारों में भी जबरदस्ती तेजी देखने को मिली थी। इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी पड़ा।

बीएससी का सेंसेक्स सुबह 9:15 पर खुला और खुलते ही 75 हजार का आंकड़ा पार कर गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 75124.28 पर ओपन हुआ। यह इसका ऑल टाइम हाई था, इससे पहले सेंसेक्स 74742.5 के लेवल पर क्लोज हुआ था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार