Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इजराइल के राजदूत ने मंत्री नंदी से की मुलाकात, महाकुम्भ 2025 में आने का मिला न्योता

भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
Israel Ambassador Reuven Azar Met Nand Gopal Gupta Nandi

Israel Ambassador Reuven Azar Met Nand Gopal Gupta Nandi: भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। वहीं, यूपी में रक्षा क्षेत्र के साथ ही सिविल वर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी पर बातचीत की।

भारत और इजरायल के द्विपक्षीय सम्बन्ध सदैव घनिष्ट और मैत्रीपूर्ण रहे

इजराइल के राजदूत का स्वागत करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि भारत और इजरायल के द्विपक्षीय सम्बन्ध सदैव बेहद घनिष्ट एवं मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के मध्य राजनयिक, राजनैतिक, कूटनीतिक एवं व्यापारिक साझेदारी बेहद प्रगाढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्वीकार्यता शीर्ष पर है। इजराइल और भारत के बीच आपसी समन्वय व प्रोत्साहन प्रधानमंत्री के प्रयासों से अधिक बेहतर हुआ है।

सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रोथ इंजन बनकर उभरा उत्तर प्रदेश’

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। प्रदेश की औद्योगिक एवं आर्थिक तरक्की एक मिसाल बनी है। यही कारण है कि वैश्विक निवेशकों का उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु रुझान भी बढ़ा है।

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला की सरकार में कांग्रेस नहीं होगी शामिल, लिया बड़ा फैसला

विभिन्न सामरिक, तकनीकि एवं वैज्ञानिक निवेश परियोजनाओं हेतु उत्तर प्रदेश में असीम सम्भावनाएं हैं। इजराइल इन सेक्टर्स में काफी उन्नतशील एवं प्रभावशाली है। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी के साथ उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर में इजराइल की कम्पनी कार्य कर रही है। डिफेंस कॉरिडोर के कानपुर नोड में इजराइल से तकनीकी हस्तांतरण के बाद छोटे हथियार बनाए जा रहे हैं।

रक्षा क्षेत्र के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर में भी भागीदारी का प्रस्ताव

इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने उत्तर प्रदेश में रक्षा और कृषि क्षेत्र के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी की बात कही। जिसके लिए मंत्री नन्दी ने उनका स्वागत किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं हैं।

लखनऊ PGI के रेजीडेंट डॉक्टरों ने काम किया बंद, हड़ताल से मरीज हलकान

महाकुम्भ 2025 में आने का मिला न्योता

मंत्री नन्दी ने विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में एक महाकुम्भ 2025 में आगमन के लिए आमंत्रित किया। जिस पर उन्होंने महाकुम्भ में इजराइल की मजबूत उपस्थिति एवं भागीदारी का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके लिए इजराइल तैयार है (Reuven Azar Met Nand Gopal Gupta Nandi)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार