Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी सरकार में IAS अधिकारी मुकुल सिंघल को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

IAS officer Mukul Singhal: उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी मुकुल सिंघल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिंघल को सहकारी समिति निर्वाचन में निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
IAS officer Mukul Singhal

Retired IAS Mukul Singhal: उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी मुकुल सिंघल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिंघल को सहकारी समिति निर्वाचन में निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। आईएएस अधिकारी मुकुल सिंघल को यह जिम्मेदारी नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार शाम को दी गई। साथ ही सीएम योगी ने पूर्व में रिटायर हुए कई आईएएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में रखा है।

1986 बैच के आईएएस अधिकारी है मुकुल सिंघल(Retired IAS Mukul Singhal)

1986 बैच के आईएएस अधिकारी रहे मुकुल सिंघल की आखिरी पोस्टिंग राजस्व परिषद के अध्यक्ष के तौर पर थी। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने 61 बार अलग-अलग पोस्टिंग ली थी। वह 2022 में रिटायर हुए थे। उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग 1989 में सहायक कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल  रही थी। इसके बाद में वह अनेक अलग-अलग महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए। अब योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनको फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

इन पूर्व अधिकारियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी(Retired IAS Mukul Singhal)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इससे पहले उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह रहे अवनीश कुमार अवस्थी राज्य सरकार के सलाहकार हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को उद्योग विभाग में सलाहकार बनाया गया है। ऐसे ही संजय भुसरेड्डी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के ही आईएएस अधिकारी रहे नवनीत सहगल केंद्र सरकार में प्रसार भारती के अध्यक्ष बनाए गए हैं। कई और ऐसे नाम हैं, जिनको रिटायरमेंट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार लगातार व्यवस्था में बनाए रख रही है, जिसमें अब एक नाम मुकुल सिंगल का और जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें- सेक्स वर्कर के साथ न हो भेदभाव, UPSACS ने कही बड़ी बात

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग