Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खतरे में पड़ सकती है NDA सरकार, राहुल गांधी का बड़ा दावा

राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों पर बात करते हुए कहा कि बीजेपी की सीटों की संख्या इतनी कम है कि स्थिति बहुत नाजुक है। छोटी सी गड़बड़ी सरकार...
राहुल गांधी

केंद्र में जब से मोदी सरकार ने कामकाज संभाला है, उसके भविष्य को लेकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। विपक्षी लगातार सरकार के जल्द से जल्द जाने का दावा कर रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी ने विदेशी मीडिया के सामने एक बहुत बड़ा दावा कर दिया है। राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों पर बात करते हुए कहा कि बीजेपी की सीटों की संख्या इतनी कम है कि स्थिति बहुत नाजुक है। छोटी सी गड़बड़ी सरकार को गिरा सकती है। बस एक सहयोगी को दूसरी तरफ मुड़ना है। राहुल गांधी का दावा है कि पीएम मोदी के खेमे में बहुत असंतोष है और उनके यहां ऐसे लोग हैं, जो हमारे संपर्क में हैं।

राहुल गांधी ने कहा ये

एक तरफ जहां राहुल गांधी सरकार के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव नतीजों को लेकर अपनी शेखी भी बघार रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर बात करते हुए राहुल ने कहा है कि अप्रत्याशित चुनाव परिणाम के बाद भारतीय रानीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में जगह खाली हो गई है। भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ है।

इतना ही नहीं राहुल गांधी ने BJP की मानसिकता पर भी सवाल उठाए हैं। राहुल ने कहा है कि बीजेपी को लगा कि वो नफरत फैला सकते हैं, गुस्सा फैला सकते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं। लेकिन भारत के लोगों ने इस चुनाव में इसे खारिज कर दिया है। यही कारण है कि केंद्रीय गठबंधन संघर्ष करेगा क्योंकि 2014 और 2019 में पीएम मोदी के लिए जिस चीज ने काम किया, वो अब काम नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें- ये हैं BJP के सबसे बड़े गेम चेंजर, PM मोदी के हैं खास; जानें इनके बारे में सबकुछ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार