श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी ने की थी अमित शाह पर टिप्पणी, कोर्ट में सुनवाई आज

Rahul Gandhi | Amit Shah | shreshth bharat |

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि केस में आज यूपी के सुल्तानपुर में सुनवाई होनी है। राहुल गांधी पर अमित शाह पर टिप्पणी करने का आरोप है। ये मामला करीब 6 साल पुराना है। आरोप है कि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ एक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को मानहानि का मामला बताते हुए बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने केस दर्ज कराया था। आज इसी मामले को लेकर सुनवाई होनी है।

दरअसल, राहुल गांधी ने साल 2018 में बेंगलुरु की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नेता और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कथित तौर पर राहुल गांधी ने उन्हें ‘हत्यारा’ कह दिया था। इस पर विजय मिश्रा नाम के बीजेपी कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को जिला एवं सत्र न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में जज योगेश कुमार यादव ने राहुल गांधी को समन भेजा था।

जानकारों का कहना है कि अगर पर्याप्त सबूतों के बाद राहुल गांधी को दोषी करार दिया जाता तो उन्हें दो साल की सजा हो सकती थी। पिछली सुनवाई में राहुल गांधी को 25-25 हजार की सिक्योरिटी और 25 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली थी। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के स्थानीय कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी ने कोर्ट से कहा था कि वे इस मामले में निर्दोश हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल