Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Suraj Revanna Arrested: प्रज्ज्वल रेवन्ना का भाई सूरज रेवन्ना भी गिरफ्तार, उत्पीड़न का आरोप

Prajwal Revanna brother Suraj Arrested

Prajwal Revanna brother Suraj Arrested: कर्नाटक के चर्चित सेक्स सकैंडल मामले में अब एक बड़ी गिरफ्तारी हुई है। अश्लील वीडियो मामले में जनता दल-सेक्युलर के नेता सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार किया गया है। सूरज यौन शोषण के आरोपों में फंसे प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई हैं। प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है।

सूरज रेवन्ना पर कुछ दिन पहले एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया गया था और उन पर अप्राकृतिक अपराध सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, हासन लोकसभा सीट से हारने वाले प्रज्वल को 31 मई को जर्मनी से लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रज्ज्वल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी के मामले दर्ज है। उनके पिता एच डी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे अपने पास रखने का आरोप है।

AFG vs AUS: गुलबदीन नाइब का ‘नायाब’ प्रदर्शन, अफगानिस्तान ने आस्ट्रेलिया को किया चित्त

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग