Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी ने लालू पर बोला हमला, कांग्रेस को क्यों कहा नेहरू विरोधी

Lok Sabha Election 2024 pm modi slams congress in Maharashtra says cannot vaild opposition

बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने जमकर विरोधियों पर हमला बोला। मोदी ने कहा कि मुझे आज भी याद है कि कोरोना महामारी के वक्त महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार थी। इनकी सरकार में ये लोग किस तरह से बिहार के लोगों को वहां से भगा रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी मोदी आपकी पांच साल सेवा करेगा। मैं बिहार की अपनी जनता से कहना चाहता हूं कि सभी लोग अपने घर जाकर मेरा प्रणाम कहिएगा। पीएम ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान। इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय बोलकर अपना संबोधन खत्म किया।

कांग्रेस की सोच को बताया नेहरू विरोधी

मोदी ने समय बदलने पर आरक्षण को लेकर कांग्रेस को बाबा साहेब अंबेडकर और नेहरू की सोच का विरोधी भी बताया। उन्होंने कहा कि धर्म को लेकर आरक्षण का नेहरू ने भी विरोध किया था तो फिर आज क्यों कांग्रेस उसकी मुखालफत कर रही है।

लालू पर हमला, बिहार की जनता से अपील

पीएम मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घोटाले सहित कई मामलों के आरोपी आजकल जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। बिहार की जनता से अपील करते हुए मोदी ने कहा कि फिर कभी लालटेन का दौर मत आने देना। उन्होंने राहुल गांधी को दिल्ली वाला शहजादा और तेजस्वी को पटना वाला शहजादा कहकर संबोधित किया।

राहुल तेजस्वी को कहा शहजादा

मोदी ने कहा कि दिल्ली वाले शहजादे एक नया कानून लाना चाहते हैं। इससे माता-पिता की आधी संपत्ति बच्चों को नहीं मिल पाएगी। अगर कांग्रेस की इंडी गठबंधन वाली सरकार आ गई, तो ये लोग उसे अल्पसंख्यकों में बांट देंगे। तेजस्वी को पटना वाला शहजादा बताते हुए मोदी ने कहा कि इन लोगों ने देश और बिहार के लोगों को अपनी जागीर समझ रखा है। याद है कि बिहार में घोटाले और अपराध के सिवा कुछ नहीं होता था। किस तरह शाम होते ही हमारे बेटियां घर से निकलने में डरने लगती थीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग