Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Parliament Session 2024: स्पीकर पद के लिए होगा चुनाव, कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार

Parliament Session 2024: NDA सरकार ने18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सांसद ओम बिड़ला को चुनावी मैदान में उतारा है। देश के इतिहास में...
Screenshot 2024-06-25 122837.avif

Parliament Session 2024: संसद का दूसरा दिन काफी हंगामेदार रहा है। आज यानी मंगलवार को NDA सरकार ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा सांसद ओम बिड़ला को चुनावी मैदान में उतारा हैं। देश के इतिहास में यह दूसरी बार हुआ है कि स्पीकर पद के लिए चुनाव किया गया हो। भाजपा के सांसद ओम बिड़ला के खिलाफ इंडिया ब्लॉक ने स्पीकर के पद के लिए कांग्रेस सांसद के सुरेश को मैदान में खड़ा किया है। लोकसभा स्पीकर पद के लिए कल यानी 26 जून की सुबह 11 बजे वोटिंग की जाएगी।

विपक्षी गठबंधन पर बरसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

विपक्षी गठबंधन की तरफ से के. सुरेश को लोकसभा स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा ‘उन्होंने (विपक्ष) कहा कि पहले डिप्टी स्पीकर के लिए नाम तय कर लें, फिर हम स्पीकर उम्मीदवार का समर्थन करेंगे! हम ऐसी राजनीति की निंदा करते हैं। अच्छी परंपरा तो यह होती कि स्पीकर सर्वसम्मति से चुना जाता। स्पीकर किसी पार्टी या विपक्ष का नहीं होता, वह पूरे सदन का होता है। इसी तरह डिप्टी स्पीकर भी किसी पार्टी या समूह का नहीं होता, वह पूरे सदन का होता है और इसलिए सदन की सहमति होनी चाहिए। ऐसी शर्तें कि कोई खास व्यक्ति या खास पार्टी का ही डिप्टी स्पीकर हो, लोकसभा की किसी भी परंपरा में फिट नहीं बैठतीं।’

Parliament Session 2024: ऐसा रहा संसद सत्र का पहला दिन

18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज काफी हंगामेदार रहा। पहले दिन सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री शपथ लेने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष के नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और संविधान की प्रतियां लहराने लगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा सांसद भृतहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। साथ ही पहले दिन पीएम मोदी ने आपातकाल को याद किया और कहा कि 25 जून न भूलने वाला दिन है। 50 साल पहले इसी दिन संविधान को कुचल दिया गया था।

Read More- लोकसभा अध्यक्ष पद पर कौन होगा विराजमान? NDA आज करेगा एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग