Mukhtar Ansari:माफिया मुख्तार अंसारी के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम 4.45 बजे कड़ी सुरक्षा के साथ 30 गाड़ियों को काफिले के साथ गाजीपुर भेजा गया। देर रात करीब 1 बजे मुख्तार अंसारी का शव उसके युसुफपुर स्थित आवास पर पहुंचा। सुबह करीब दस बजे नमाज-ए-जनाजा होगी। इसके बाद मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
#WATCH | Ghazipur, UP: Funeral procession of gangster-turned-politician Mukhtar Ansari leaves from his Mohammadabad residence amid heavy security.
— ANI (@ANI) March 30, 2024
Mukhtar Ansari died of cardiac arrest on Thursday night at Banda Medical College and he will be laid to rest in Mohammadabad of… pic.twitter.com/G5XUci95h8
प्रशासन ने किया कब्रिस्तान का मुआयना
इसके लिए डीआईजी वाराणसी रेंज ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान का मुआयना भी किया है। मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिता सुभान उल्लाह अंसारी के बगल में खोदी गई है।
मुख्तार अंसारी के दफनाने में शामिल होने के लिए गैंगस्टर राजनेता मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा गाजीपुर पहुंच गया है। ओसामा, मुख्तार अंसारी के जनाजे की नमाज में शामिल होने के लिए उसके मोहम्मदाबाद में स्थित घर पर पहुंचा है।
#WATCH मोहम्मदाबाद,गाजीपुर: गैंगस्टर-राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा (हल्के नीले कुर्ते में) मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/R4k9QjIx5p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024
मौत पर सवाल!
बांदा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले भी मुख्तार अंसारी बीमार पड़ गया था और उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया था। कुछ घण्टो के बाद उसकी तबियत में सुधीर के बाद उसे दोबारा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले मुख्तार अंसारी के वकील के जरिए बाराबांकी कोर्ट को सूचित किया था कि उसे स्लो पॉइजन दिया गया है। जिसकी वजह से मुख्तार अंसारी की तबियत बिगडी है। उसके बाद एमपी-एमएलए के कोर्ट की एसीजेएम गरिमा सिंह ने बांदा जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को एक चिठ्ठी लिखकर ये पूछा था कि जिस दिन मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगडी उस दिन उसने क्या खाया था और उसकी तबियत कैसे बिगड़ी और अब उसकी तबियत कैसी है। यह रिपोर्ट 29 मार्च तक मांगी थी।