Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मृतकों के पार्थिव शरीर लेकर विमान पहुंचा भारत, 45 लोगों की हुई थी मौत

कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान शुक्रवार शाम को पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचा...
Kuwait fire | Kuwait building fire | shreshth bharat

Kuwait fire: कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान शुक्रवार शाम को पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं, भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और अन्य नेता मृतकों के पार्थिव शरीर लेने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीर को लाने में 10-15 दिन लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर की बदौलत हम उन भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को लाने में सफल रहे हैं, जिन्होंने इस घातक अग्निकांड में अपनी जान गंवाई है।

पीएम मोदी ने घटना जताया था शोक

इस घटना पर दुख जताते हुए कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि खबर सुनकर प्रधानमंत्री मोदी चिंतित हो गए और उन्होंने तत्काल बैठक बुलाई। हमें कुवैत भेजा गया था। विदेश मंत्री ने कुवैत के विदेश मंत्री से बात की और वहां के विदेश मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने हमारा सहयोग किया। हमने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की थी। डॉक्टरों ने हमें आश्वासन दिया कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा, “हमारा दूतावास लगातार घायलों के संपर्क में है और वे स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। कुवैत की सरकार के सहयोग की वजह से हम मृतकों के शवों को इतनी जल्दी भारत ला पाए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग की घटना में कम से कम 45 भारतीय मारे गए हैं। इसमें केरल (23), तमिलनाडु (7), कर्नाटक (1), आंध्र प्रदेश से तीन और बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, पंजाब व पश्चिम बंगाल से एक-एक मारे गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार