Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Manish Sisodia Bail: शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 को उन्हें जमानत मिल गई है।
Manish Sisodia Bail| shreshth bharat

Manish Sisodia Bail: सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 को उन्हें जमानत मिल गई है। 6 अगस्त को अदालत ने सिसोदिया की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

इन शर्तों पर मिली है जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को राहत देते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया समाज के सम्मानित व्यक्ति हैं। उनके भागने की आशंका नहीं है।

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अब तक कई सबूत मिल चुके हैं, इसलिए उनसे छेड़छाड़ भी नहीं हो सकती है। लेकिन, फिर भी कुछ शर्तों को ध्यान में रखते हुए मनीष सिसोदिया को जमानत दी गई है।

मनीष सिसोदिया को 10 लाख के मुचलके पर कोर्ट से जमानत मिली है। साथ ही दो बड़ी शर्तें भी रखी हैं। पहली शर्त ये है कि उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। दूसरी शर्त ये कि उन्हें हर सोमवार को थाने में जाकर हाजिरी लगानी होगी।

Manish Sisodia Bail: कोर्ट में मनीष सिदोतिया के वकील ने कही ये बात

अदालत में सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया के वकील ने कहा कि अक्टूबर में हमें बताया गया था कि 6-8 महीने में केस पूरा हो सकता है। हमने कहा था कि अगर ऐसा न हुआ तो आरोपी दोबारा जमानत की मांग कर सकता है।

कॉलेज में हिजाब-नकाब और बुर्के पर लगा बैन हटाने वाली मांग पर सुप्रीम कोर्ट

आरोपी लंबे समय से जेल में है। ऐसे में इन्हें PMLA सेक्शन 45 में दी गई जमानत की कड़ी शर्तों से रियायत की मांग की गई। जांच एजेंसी ने आरोपी को मुकदमे में देरी के लिए जिम्मेदार बताया।

ED ने कहा कि आरोपी गैरजरूरी दस्तावेज मांग रहे हैं। सैकड़ों आवेदन दाखिल किए, लेकिन कोई भी ऐसा रिकॉर्ड नहीं दिखाते।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के मोस्ट वॉन्टेट आतंकी को किया गिरफ्तार

ED और CBI दोनों मामलों में बहुत ज्यादा आवेदन दाखिल नहीं हुए, इसलिए मुकदमे में देरी के लिए आरोपी को जिम्मेदार मानने के निचली अदालत और हाई कोर्ट के निष्कर्ष से हम सहमत नहीं हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग