Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रेवन्ना पर रेप का केस, 3 बच्चों की मां के अपहरण की बात आई सामने

Hyderabad, Nov 26 (ANI): Karnataka CM Siddaramaiah addresses the media during a press conference, in Hyderabad on Sunday. (ANI Photo)

जेडीएस नेता और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर कर्नाटक पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। इस बात की जानकारी खुद कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने दी है। सीएम ने बीजेपी और जेडीएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने लोगों के साथ गलत किया है। इन लोगों को बाकायदा रेवन्ना के वीडियो के बारे में जानकारी थी। रेवन्ना ने केवल महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न ही नहीं बल्कि दुष्कर्म भी किया है।

पीड़िता का हुआ किडनैप

सीएम सिद्धरमैया ने रेवन्ना के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस बारे में निर्देशित किया गया है। पीड़िता को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक वह कृष्णराज नगर की रहने वाली बताई जा रही है, जिसका कथित रूप से अपहरण कर लिया गया है। सीएम ने पुलिस को उसका पता लगाकर सुरक्षित लाए जाने के निर्देश दिए हैं।

हासन लोकसभा सीट से सांसद हैं रेवन्ना

देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हासन सीट से मौजूदा सांसद हैं। इस बार भी उन्हें एनडीए की ओर से उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा तक बीजेपी और जेडीएस का गठबंधन है। मौजूदा समय में कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी रेवन्ना के मुद्दे पर अटैकिंग मोड में है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार