श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

असम से पकड़ा गया ISIS एजेंट, देहरादून का है रहने वाला

ISIS AGENT | CM DHAMI | ASSAM | SHRESHTH BHARAT

ISIS Agent: केंद्रीय एजेंसी ने एक आईएसआईएस के एजेंट को असम से पकड़ा है। उसका परिवार देहरादून में रहता है। वह देहरादून के रहने वाले एक यूनानी हकीम का बेटा है। एजेंट का नाम हासिम फारूकी है। जांच एजेंसी के अनुसार, हासिम पिछले 10 साल से देहरादून नहीं गया है। जांच एजेंसी हासिम के बारे में जानकारी जुटाने कई बार देहरादून गई हैं। यह भी बताया जा रहा है कि उसका पिता भी कई दिनों से लापता है। लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।  

बता दें, जांच एजेंसी ने हासिम को उसके एक दोस्त के साथ पकड़ा है। हासिम के दोस्त ने कुछ दिन पहले इस्लाम धर्म अपना लिया था। एजेंसी ने बताया कि हासिम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हासिम के पिता का यहां एक यूनानी दवाखाना है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 सालों से हासिम का परिवार देहरादून में डालनवाला में रहता है।

एसएसपी ने बताया कि यहां की पुलिस के पास पहले हासिम के सम्बन्ध में इनपुट था। उन्होंने बताया कि हासिम 10 साल से देहरादून आया ही नहीं। इस मामले में पुलिस ने उसके पिता से भी संपर्क किया था। सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ भी हासिम की तलाश में उसके पिता से काफी समय से संपर्क में थी। यही नहीं, एसटीएफ ने कई बार उसके पिता को पूछताछ के लिए बुलाया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य