Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दो दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दे दूंगा, केजरीवाल का बड़ा बयान

CM Arvind Kejriwal Resignarion Announcement: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा दे दूंगा।
CM Arvind Kejriwal Resignarion Announcement

CM Arvind Kejriwal Resignarion Announcement: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो दिन में सीएम के पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया जाएगा। अगला सीएम भी आम आदमी पार्टी से ही कोई होगा।

दिल्ली का चुनाव नवंबर में हो- सीएम केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा, “जब तक जनता की अदालत में जीत नहीं जाता हूं, तब तक मैं सीएम नहीं बनूंगा। मैं चाहता हूं कि दिल्ली का चुनाव नवंबर में हो। जनता वोट देकर जिताए, उसके बाद मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा।”

बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे- केजरीवाल

आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जनता के आशीर्वाद से हम बीजेपी के सभी षड्यंत्र का सामना करने की ताकत रखते हैं। बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना ही बिकेंगे। आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं। आज ये लोग हमारी ईमानदारी से डरते हैं, क्योंकि ये ईमानदार नहीं है।”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं ‘पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा’ इस खेल का हिस्सा बनने नहीं आया था। दो दिन बाद मैं CM पद से इस्तीफा दे दूंगा। कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी।”

दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “हम मुख्यमंत्री से सहमत हैं। अरविंद केजरीवाल ने लोगों का प्यार, सम्मान और आशीर्वाद कमाया है। उन्होंने यह दिल्ली की जनता पर छोड़ दिया है कि वे ईमानदार हैं या नहीं और पार्टी ईमानदार है या नहीं। अभी तक विधानसभा भंग करने की कोई बात नहीं हुई है।”

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “मुख्यमंत्री जी अग्नि-परीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हैं। अब यह दिल्ली की जनता के हाथ में है कि वह ईमानदार हैं या नहीं। अरविंद केजरीवाल ने 2020 में काम के नाम पर वोट मांगे थे और कहा था कि अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट दें, अगर मैंने काम नहीं किया है तो मुझे वोट न दें। दिल्ली की जनता AAP को वोट देकर मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी और आने वाले 2025 के दिल्ली चुनाव में दिल्ली की जनता उस चुनाव के जरिए अपने मुख्यमंत्री को ईमानदार घोषित करेगी।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग