Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कन्नौज में सबसे ज्यादा मतदान, कानपुर रिकॉर्ड बनाकर भी रहा पीछे

Untitled design (86)

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में सोमवार को चौथे चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ। वोटिंग के मामले में कन्नोज टॉप पर रहा। यहां कुल 60.89 फीसदी लोगों ने मतदान किया। वहीं, कानपुर में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत रहा। यहां 52.90 फीसदी वोट पड़े। फर्रुखाबाद में फर्जी वोट डालने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर पहुंचकर अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने हालात को काबू किया।

कन्नौज वोटिंग में टॉप पर

चौथे चरण में कन्नौज मतदान के मामले में टॉप पर रहा है। यहां कुल 60.89 फीसदी लोगों ने मतदान किया। कन्नौज की जनता में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आया। वहीं, कानपुर की जनता की लोकसभा चुनाव में भागीदारी सबसे कम रही। यहां वोटिंग प्रतिशत 52.90 फीसदी रहा। हालांकि, इस सीट पर 40 साल बाद इतनी संख्या में मतदान हुआ है।

फर्रुखाबाद में फर्जी वोटिंग की शिकायत

बता दें, फर्रुखाबाद में फर्जी वोटिंग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है। यहां फर्जी वोटिंग पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। बाद में अर्द्धसैनिक बल के जवानों द्वारा हवाई फायरिंग करने पर पथराव रुका। अखिलेश यादव फर्जी वोटिंग की शिकायत के बाद सैफई से कन्नौज पहुंच गए। जिन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, उन जगहों पर अखिलेश खुद गए।

दरअसल, फर्जी वोटिंग कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया, जिसके बाद गांव वालों ने पथराव करना शुरू कर दिया। मतदान केंद्र पर तैनात पैरामिलिट्री के जवानों ने मामले को शांत कराया और पकड़े गए युवकों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस लड़कों को लेकर जा ही रही थी कि उसी समय पथराव फिर शुरू हो गया, जिसके बाद फोर्स ने ग्रामीणों को लाठियों से खदेड़ा। फर्रुखाबाद में वोटिंग प्रतिशत 59.05 फीसदी रहा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग