Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को भेंट किया 20 किलो के सोने का मुकुट, हैरान कर देगी कीमत

रिलायंस फाउंडेशन ने इस बार लालबाग के राजा को 16 करोड़ रुपये का 20 किलो सोने का मुकुट भेंट किया है। इस मुकुट में हीरे और अन्य कीमती पत्थर भी जड़े गए हैं...
ganesh-chaturthi 2024 anant ambani donates 20 kg gold crown to mumbai lalbaugcha-raja

Lalbaugcha Raja 2024: देशभर में गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीते दिन गुरुवार को मुंबई के ‘लालबागचा राजा’ की सबसे बहुप्रतीक्षित पहली झलक लोगों को देखने को मिली। बप्पा की मुर्ति से पर्दा हटाया गया। विघ्नहर्ता ने मरून रंग की पोशाक और सोने का मुकुट पहना है।

अनंत अंबानी ने भेंट किया 20 किलो सोने का मुकुट

रिलायंस फाउंडेशन ने इस बार लालबाग के राजा को 16 करोड़ रुपये का 20 किलो सोने का मुकुट भेंट किया है। इस मुकुट में हीरे और अन्य कीमती पत्थर भी जड़े गए हैं। अंबानी परिवार हर साल लालबाग के राजा को करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाता है।

बप्पा से है अनंत अंबानी का गहरा नाता (Lalbaugcha Raja 2024)

मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का लालबाग के राजा के साथ गहरा नाता रहा है। वे हर वर्ष गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबाग आते हैं और उन्हें भव्य चढ़ावा चढ़ाते हैं। हाल ही में, मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति मंडल ने अनंत अंबानी को अपना मानद सदस्य बनाया है। यह मंडल ‘नवसाचा गणपति’ के नाम से भी जाना जाता है। मंडल की वार्षिक बैठक में अनंत अंबानी को मानद सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा गया था और सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा की मूर्ति लाने से पहले इस बात का रखें खास ख्याल

1934 में हुई थी गणेशोत्सव मंडल की स्थापना

लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल की स्थापना 1934 में हुई थी। यह मंडल मुंबई का सबसे प्रसिद्ध गणेश मंडल है। हर साल लाखों भक्त यहां गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आते हैं। गणेश उत्सव 7 सितंबर से शुरू होकर 10 दिनों तक चलता है।

यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज-गणेश चतुर्थी समेत सितंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग