Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के मुख्य सचिव के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए मामला

Delhi chief secretary Naresh Kumar | UTTARAKHAND | NGO | SHRESHTH BHARAT

उत्तराखंड के अल्मोड़ा की एक अदालत ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार और साथ काम करने वाले अधिकारी राजशेखर के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद मुख्य सचिव के खिलाफ fiR दर्ज की गई। NGO द्वारा चलाए जा रहे स्कूल में अपने लोगों को भेजने और घोटाले में शामिल होने वाले अधिकारियों के सबूत छीनने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि, अल्मोड़ा की अदालत में 2 मार्च को अधिकारियों के खिलाफ एक गैर सरकारी प्लेजेंट वैली फाउंडेशन ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अदालत ने राजस्व पुलिस को मामला दर्ज करके आरोपों की जांच का आदेश दिया था।

लोगों ने की थी दफ्तर में तोड़फोड़

प्लेजेंट वैली फाउंडेशन ने अदालत को बताया कि अधिकारियों ने NGO द्वारा संचालित स्कूल में चार लोगों को भेजा था। इन चारों ने मिलकर NGO के संयुक्त सचिव के कार्यालय कक्ष में तोड़फोड़ की। साथ ही फाइल, रिकॉर्ड और पेन ड्राइव अपने साथ ले गए। NGO  ने कहा है कि उन्हें सतर्कता विभाग और घोटाले के मामलों को वापस लेने के लिए कई बार धमकी दी गई है।

कागजों पर हस्ताक्षर का बनाया दबाव

NGO ने कहा कि अधिकारियों ने जिन लोगों को भेजा था, उन लोगों ने टाइप किए गए कागजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करने का भी दबाव बनाया था। इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को ये लोग अपने साथ ले गए थे। दस्तावेजों को ले जाने का NGO के लोगों ने विरोध किया तो वे लोग दराज में रखी नकदी भी लेकर चले गए। इस मामले में अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर ने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ अल्मोड़ा की अदालत के आदेश पर गोविंदपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इन धाराओं में हैं केस दर्ज

दिल्ली के मुख्य सचिव के खिलाफ आईपीसी और एससी एक्ट की धारा 392 (डकैती), धारा 447, 120 बी (आपराधिक साजिश), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 {आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार