Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी का सिला जूता मोची चेतराम रखेंगे शीशे में सजाकर

Rahul meet Chetram: सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मोची चेतराम की दुकान पर रुके थे। उन्होंने इस दौरान मोची चेतराम का हाल जाना और जूते और चप्पल की सिलाई की। जिस जूते और चप्पल की राहुल गांधी ने सिलाई की, उसे चेतराम अपनी दुकान में शीशे का फ्रेम बनवाकर सजाएंगे।
Rahul meet Chetram

Rahul meet Chetram: सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मोची चेतराम की दुकान पर रुके थे। उन्होंने इस दौरान मोची चेतराम का हाल जाना और जूते और चप्पल की सिलाई की। जिस जूते और चप्पल की राहुल गांधी ने सिलाई की, उसे चेतराम अपनी दुकान में शीशे का फ्रेम बनवाकर सजाएंगे। वे उसे किसी कीमत पर बेचने या लौटाने को तैयार नहीं हैं।

राहुल गांधी ने सिले थे जूते व चप्पल (Rahul meet Chetram)

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब कूरेभार के विधायक नगर चौराहे पर मोची रामचेत अब बहुत व्यस्त नजर आ रहे हैं। मोची चेतराम ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आने के बाद उनसे मिलने लगातार लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग दुकान में आकर सामने बेंच पर बैठे रहते हैं और वह अपना काम निपटाते रहते हैं। चेतराम ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सिली चप्पल और जूते को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

राहुल गांधी ने भिजवाई जूता सिलने की मशीन (Rahul meet Chetram)

26 जुलाई को राहुल गांधी जब रामचेत से उनकी परेशानियां जानकर वापस लौटे थे तो दूसरे दिन उनकी टीम के सदस्यों ने दुकान पर आकर रामचेत को जूता सिलने की मशीन दी थी। हालांकि घर में बिजली का कनेक्शन न हो पाने के कारण रामचेत अभी यह मशीन नहीं चला सके हैं।

कौन हैं चेतराम (Rahul meet Chetram)

सदर तहसील के ढेसरुआ गांव के गोसाईं की मठिया के रहने वाले मोची चेतराम कूरेभार थाना क्षेत्र के विधायक नगर चौराहे पर जूते-चप्पल मरम्मत करने का काम करते हैं। 26 जुलाई को सुल्तानपुर में कोर्ट की पेशी से लखनऊ के लिए जा रहे रायबरेली सांसद राहुल गांधी उनकी दुकान पर कुछ देर रुके थे और अपने हाथों से एक चप्पल और जूते की सिलाई की थी। तभी से चेतराम अचानक सुर्खियों में आ गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग