Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Anti Paper Leak Law लागू , दोषियों को होगी 10 साल की सजा 1 करोड़ तक का जुर्माना

Anti Paper Leak Law: 22 जून से पूरे देश में एंटी पेपर लीक कानून (Anti Paper Leak Law) लागू कर दिया है। इस नए कानून की...
Anti Paper Leak Law

Anti Paper Leak Law: देश में पेपर लीक के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने आज यानी 22 जून से पूरे देश में एंटी पेपर लीक कानून (Anti Paper Leak Law) लागू कर दिया है। इस नए कानून की अधिसूचना कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय(Ministry of Personnel Public Grievances and Pensions) द्वारा जारी की गई है।

दोषियों को होगी 10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना

बता दें कि, ये कानून इसी साल फरवरी में संसद में पारित हुआ था। इस कानून के लागू होने के बाद अब पेपर लीक में पाए जाने वाले दोषियों को 10 साल तक की सजा से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना देना होगा। वहीं, सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

इन परीक्षाओं में पेपर लीक होने पर होगी सजा

कानून लागू होने के बाद यूपीएससी (Union Public Service Commission), एसएससी(Staff Selection Commission), रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं, बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित सभी कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएं के पेपर अगर लीक होते हैं, तो ऐसे में Anti Paper Leak Law को लागू किया जाएगा।

हाल ही में मेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा (NEET) पर इन दिनों जमकर विवाद हो रहा है। दरअसल , 5 मई को हुए NEET के एग्जाम में सभी को चौंकाते हुए एक यो दो नहीं पूरे 67 बच्चों ने टॉप किया था। वहीं, UGC-NET पेपर लीक मामले ने भी सबको चौंका दिया था। गौरतलब है कि इन मामलों को देखते हुए सरकार ने ये नया Anti Paper Leak Law लागू करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- CSIR-UGC-NET की परीक्षा स्थगित, जानिए इसके पीछे का बड़ा कारण

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार