Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाईकोर्ट के फैसले के बाद AAP ने बताया क्या होगा पार्टी का अगला कदम

Aam aadmi party

Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party: दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने ईडी के द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका तैयार की थी। हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानून के तहत ही बताया है और कहा है कि कानून किसी आम इंसान या मुख्यमंत्री दोनों के लिए समान होता है।

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे केजरीवाल

निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का यह फैसला एक झटके की तरह है। ‘आप’ ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का मन भी बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक खुद अरविंद केजरीवाल कल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बात की और कहा कि यह हिंदुस्तान के इतिहास में एक बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं है बल्कि दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी को नष्ट करने की साजिश है। किसी भी एजेंसी की जांच में एक रुपए की रिकवरी नहीं हुई है।

वहीं, हाल ही में तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए आप नेता संजय सिंह ने इस मामले को स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सबसे बड़ा षड्यंत्र बताया है। साजिश के तहत ही ये केस फाइल किया है। इसका मकसद केजरीवाल और आप को खत्म करना है। आप ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी सरकार बनाई है। केवल 10 साल में ही ये आप नेशनल पार्टी का दर्जा पाने की कगार पर है। शराब घोटाला बीजेपी ने किया था। लेकिन उनके नेताओं के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।

फिलहाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उनको ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। तब से लेकर अब तक वे कई तरह की याचिकाएं दायर करके अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दे चुके हैं लेकिन उनको राहत नहीं मिल पाई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग