श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैबिनेट बैठक के बाद CM योगी ने किए कई बड़े एलान, फिर संगम में लगाई डुबकी

UP Cabinet Meeting In Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में योगी कैबिनेट ने अहम बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इसके बाद सीएम योगी ने अपने कैबिनेट के साथ संगम तट...
UP Cabinet Meeting In Prayagraj

UP Cabinet Meeting In Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में योगी कैबिनेट ने अहम बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इसके बाद सीएम योगी ने अपने कैबिनेट के साथ संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। बैठक के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के साथ-साथ वाराणसी में भी नीति आयोग के सहयोग से विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

हम एक विकास क्षेत्र विकसित करेंगे- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लिए सतत विकास बनाने के लिए, हम एक विकास क्षेत्र विकसित करेंगे। इसके इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए भदोही से काशी, चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। वाराणसी और चंदौली से यह (गंगा) एक्सप्रेसवे सोनभद्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा।

तीन जिलों में तीन नए मेडिकल कॉलेज

साथ ही साथ केजीएमयू सेंटर को मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तीन जिलों हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

सीएम योगी ने आगे कहा कि 62 आईटीआई, 5 नवप्रवर्तन, अविष्कार और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पहली बार महाकुंभ में पूरी कैबिनेट मौजूद है। अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए नए प्रोत्साहनों की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ में CM योगी अपने कैबिनेट के साथ लगाएंगे आस्था की डुबकी, कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य