Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिल गेट्स के बाद अब किसे चाय पिलाना चाहता है डॉली चायवाला?

dolly chaiwala | Bill Gates | Viral Video | Shreshth Bharat

बिल गेट्स को चाय परोसने के वायरल वीडियो के बाद फेमस हुए डॉली चायवाला ने अब यह खुलासा किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आने के बाद उन्हें पता चला था कि वो इंसान जिसको डॉली चायवाला ने चाय परोसा था वो माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स थे। डॉली चायवाला ने बताया कि वो बिल गेट्स को नहीं पहचानते थे।    

मीडिया को दिए बयान में डॉली चायवाला ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वह कौन था। उन्होंने सोचा कि वह कोई विदेशी लड़का है इसलिए मैने उसे चाय दी। अगले दिन जब मैं नागपुर वापस गया तब मुझे पता चला की मैंने किसे चाय पिलाई है। वो मेरे पास खड़े थे पर हमारी बिल्कुल बात नहीं हुई। मैं अपने काम में बिजी था। हालांकि, चाय पीने के बाद बिल गेट्स ने मुझे ‘वाह, डॉली की चाय” भी बोला। साथ ही डॉली चायवाला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चाय पिलाने की इच्छा जताई है।

क्यों फेमस हो रहा है डॉली चायवाला?

दरअसल, बिल गेट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो डॉली चायवाला से एक चाय देने का अनुरोध करते दिखे। फिर क्या था, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया इसे लाखों व्यूज मिले और हर व्यक्ति के जुबान पर एक ही सवाल आने लगा कि आखिर ये कौन है जिसने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को चाय पिलाई है।

वायरल वीडियो के बारे में बात करते हुए डॉली चायवाला ने कहा कि उन्हें वीडियो बनाने के लिए हैदराबाद बुलाया गया था पर उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि उन्हें बिल गेट्स को चाय परोसना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार