Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से गुजर रहा है और मंगल ग्रह मिथुन राशि में स्थित होकर चंद्रमा पर चतुर्थ दृष्टि डाल रहा है।
aaj ka rashifal | shreshth bharat

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से गुजर रहा है और मंगल ग्रह मिथुन राशि में स्थित होकर चंद्रमा पर चतुर्थ दृष्टि डाल रहा है। इससे चतुर्थ-दशम योग बन रहा है, जो धन लक्ष्मी योग को जन्म दे रहा है। यह योग कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा।

मेष राशि

वहीं, आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज बॉस और सहकर्मियों की तारीफ मिल सकती है। धन निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

इस दिन पारिवारिक सुख देने वाला रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं और हंसी-मजाक करें। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि

यह दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ होगा। परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। जीवनसाथी से सलाह लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लें, इससे सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

बता दें कि आज आपको अपनी बुद्धि और चतुराई से लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी और धन की स्थिति मजबूत होगी। जल्द बाजी में कोई निर्णय न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि

दरअसल, आज का दिन सामाजिक और व्यवसायिक रूप से लाभकारी रहेगा। कारोबार में उन्नति होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न करें।

कन्या राशि

आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई लेन-देन करने से पहले जीवनसाथी से विचार-विमर्श करें। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। नई आमदनी के स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार