Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी ने रामेश्वरम में रोड शो किया, श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

15

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्‍वरम में रोड शो किया और लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्‍वागत किया। वह श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए रामेश्वरम पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम में श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर में पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रामनाथस्वामी हैं, जो भगवान शिव का एक रूप हैं। यह व्यापक मान्यता है कि इस मंदिर में मुख्य लिंगम की स्थापना और पूजा श्री राम और माता सीता ने की थी। यह चार धामों में से एक है – बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी और रामेश्वरम। यह भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में निवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। उनमें से कुछ के पास भाजपा के झंडे भी थे। पीएम मोदी ने लोगों की प्रतिक्रिया में हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया।

इससे पहले दिन में  प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने इस मंदिर में कम्बा रामायणम के छंदों का पाठ करते हुए विभिन्न विद्वानों को भी सुना। पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में ‘अंडाल’ नामक हाथी से आशीर्वाद मांगा।

त्रिची के श्रीरंगम में स्थित यह मंदिर देश के सबसे प्राचीन मंदिर परिसरों में से एक है और इसका उल्लेख पुराणों और संगम युग के ग्रंथों सहित विभिन्न प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। यह अपनी स्थापत्य भव्यता और अपने असंख्य प्रतिष्ठित गोपुरमों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रंगनाथ स्वामी हैं, जो भगवान विष्णु का लेटे हुए रूप हैं। वैष्णव धर्मग्रंथों में इस मंदिर में पूजी जाने वाली मूर्ति और अयोध्या के बीच संबंध का उल्लेख है।

ऐसा माना जाता है कि विष्णु की जिस मूर्ति की पूजा श्रीराम और उनके पूर्वज करते थे, उसे उन्होंने विभीषण को लंका ले जाने के लिए दी थी और रास्ते में यह मूर्ति श्रीरंगम में स्थापित कर दी गई थी। महान दार्शनिक और संत श्री रामानुजाचार्य भी इस मंदिर के इतिहास से गहराई से जुड़े हुए हैं। इस मंदिर में कई महत्वपूर्ण स्थान हैं – प्रसिद्ध कम्बा रामायणम को पहली बार तमिल कवि कंबन ने इसी परिसर में एक विशेष स्थान पर सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया था।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और केरल के कई मंदिरों का दौरा किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार