Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुणे के एक इलाके में घर में घुसे तीन तेंदुए, हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद

तेंदुए

पुणे के जुन्नार तालुका के ओतुर के पास ठीकेकर वाडी माये की बीच सड़क से एक घर में घुसते हुए तीन तेंदुए दिखाई दिए, ये तेंदुए घर के आँगन में घुस रहे थे, इन तेंदुओं को देखकर घरवाले डर गए और शोर मचाने लगे, शोर से घबराकर तेंदुए इस घर से भाग गए. एक साथ तीन तेंदुए देखने के बाद इस घर में रहने वालों सहित आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है. कोई भी घर से बाहर निकलना नहीं चाह रहा है. ये तीनों तेंदुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और इनका वीडियो वायरल हो गया, ये वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में दहशत और भी ज्यादा बढ़ गई है.

हाल के कुछ समय से ऐसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है, तेंदुए या इनके जैसे जानवर आए दिन रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं, कहीं कहीं तो जान का नुकसान भी हुआ है. ऐसा नहीं है कि तेंदुए इंसानी इलाकों में अतिक्रमण कर रहे हैं बल्कि सच्चाई ये है कि इंसानों ने ही इन जानवरों के इलाकों में अतिक्रमण किया है, आधुनिकता के कारण जंगलों में भी सीमेंट, क्रंकीट का एक जाल सा बन गया है, जंगल घट गये है और जंगलों में रहने वाले जानवर भी कम हो गये है और इसकी वजह से मांसाहारी जानवर अपने भोजन की तलाश में इंसानी इलाकों में घुस रहे है, या यूं कहे फूड चैन टूटने के कारण, जंगल कम होने के कारण ऐसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार