Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या है जीका वायरस, जिसका पुणे में मिला पहला मरीज, कैसे करें बचाव

Zika Virus: जीका वायरस भी कोरोना वायरस की तरह है। यह वायरस भारत में भी पांव पसारने लगा है। इससे जुड़े मामले पुणे से सामने आए हैं...
ZIKA VIRUS | PUNE | WHO | SHRESHTH BHARAT

Zika Virus: जीका वायरस भी कोरोना वायरस की तरह है। यह वायरस भारत में भी पांव पसारने लगा है। इससे जुड़े मामले पुणे से सामने आए हैं। अभी तक इस वायरस से संक्रमित 5 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। बता दें कि इस वायरस की चपेट में पुणे में एक गर्भवती महिला भी आ चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर जीका वायरस होता क्या है और यह लोगों में कैसे फैलता है और इसे फैलने से कैसे रोका जा सकता है?

संक्रामक बीमारी है जीका वायरस

जीका वायरस मच्छर जनित एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह लोगों में एडीज मच्छरों के काटने से होता है और इससे संक्रमित मरीज जब किसी दूसरे के संपर्क में आता है, उसे भी इससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय पर इसका सही से उचित इलाज नहीं कराया जाए, तो यह खतरनाक भी साबित हो सकता है।

5 में से 1 पीड़ित में दिखता है लक्षण

WHO के अनुसार जीका वायरस से पीड़ित ज्यादातर लोगों में इसके लक्षण ही दिखाई नहीं देते हैं। इस वायरस से संक्रमित 5 में से केवल 1 व्यक्ति में ही इसका लक्षण दिखाई देता है और जो लक्षण इसमें दिखाई देते हैं, वे इतने साधारण हैं कि उससे यह अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है कि सामने वाला जीका वायरस से संक्रमित है।

ये हैं लक्षण

इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति में सामान्यतः बुखार, जोड़ों में दर्द, सिर दर्द और आंखों का लाल होना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

इसके लिए नहीं है कोई खास दवा

बता दें, वायरस से निपटने के लिए अभी कोई खास दवा नहीं बनाई गई है। अभी इस वायरस से पीड़ित मरीज को बुखार और दर्द से संबधित दवाएं दी जाती हैं। जीका से बचने के उपाय जीका वायरस से बचने लिए अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू वाले कपड़े पहनें, संक्रमित मरीजों वाले इलाके में जाने से बचें, साथ ही खानपान का विशेष ध्यान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार