Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

COVID 19 से खतरनाक है ये बीमारी, मेडिकल एक्सपर्ट्स ने दी यह चेतावनी

COVID19 | BIRD FLU | Disease | SHRESHTH BHARAT

कोरोना एक ऐसा शब्द है जिसको सुनते ही याद आने लगती हैं वह भयावा तस्वीरें। वह लॉकडाउन, वह जलती हुई चिताएं, वह रोते हुए चेहरे, आंखों से निकलने वाले आंसू, सड़क पर लोग…. सब कुछ याद आने लगता है। लेकिन अब कोविड से 100 गुना ज्यादा हालत खराब हो सकते हैं! मेडिकल एक्सपर्ट ने ऐसी संभावना जताई है और एक महामारी की चेतावनी भी दी है। मेडिकल एक्सपर्ट ने बर्ड ब्लू महामारी के संभावित खतरे पर चिंता जताते हुए चेतावनी दी है और कहा है यह कोविड से 100 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

हाल ही में रिसचर्स ने बर्ड फ्लू के N5N1 से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने चिंता जताई थी। डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने यह आशंका जाहिर की है कि यह वाइरस एक गंभीर सीमा के करीब पहुंच सकता है जो एक वैश्विक महामारी को जन्म दे सकता है।

पिट्सबर्ग में एक प्रमुख बर्ड फ्लू रिसर्चर डॉक्टर सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी है। उनके अनुसार N5N1 में महामारी पैदा करने की क्षमता है। क्योंकि वह मनुष्य सहित कई स्तनधारियों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है।

इस मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे वायरस के बारे में बात कर रहे हैं जो दुनिया में पहले से मौजूद है और कई स्तनधारी को संक्रमित कर रहा है और लगातार इवॉल्व हो रहा है। यह वास्तव में सही वक्त है जब हमें तैयार हो जाना चाहिए।

कनाडा स्थिति फार्मास्यूटिकल कंपनी बायोनियाग्रा के फाउंडर जॉन फुल्टन ने इन सारी चिंताओं को दोहराया है। इस बीमारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह महामारी कोविड-19 से भी ज्यादा घातक साबित हो सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार