Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नताशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की सेल्फी, कैप्शन में लिखा- प्यार से घिरी हुई…

Natasha Instagram story: नताशा अपने और बेटे के फोटो व वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच नताशा ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा खास लिखा है, जिसने फैंस हैरान हो गए हैं।
Natasha Instagram story

Natasha Instagram Story: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने जुलाई 2024 को तलाक ले लिया था। दोनों ने इसके बारे में कहा था कि हम आपसी सहमति के बाद एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। तलाक के बाद नताशा अपने बेटे के साथ अपने मायके सर्बिया चली गईं। वहां पहुंचने के बाद नताशा ने अपनी और बेटे की फोटो व वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच नताशा ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा खास लिखा है, जिससे फैंस हैरान हो गए हैं।

नताशा ने लिखा- ईश्वर द्वारा निर्देशित, प्यार से घिरी हुई…

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक सेल्फी शेयर की। फोटो में वह कार में ट्रेवल करती नजर आ रही हैं और वह खिड़की से बाहर नीले आसमान को देख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ईश्वर द्वारा निर्देशित, प्यार से घिरी हुई… कृतज्ञता में जी रही हूं। खुशी का अनुभव कर रही हूं।’

2020 में की थी दोनों ने शादी

हार्दिक पंड्या और नताशा की मुलाकात साल 2019 में हुई थी। एक साल डेट करने के बाद दोनों ने मई 2020  में शादी कर ली थी। दोनों ने फरवरी 2023 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़ी ने एक बेटे के रूप में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, उनका रिश्ता बहुत ज्यादा नहीं चल सका और जुलाई 2024 में दोनों ने अपने अलग होने की पुष्टि की।

इस जोड़ी ने अपने तलाक की घोषणा करते हुए फैंस को हैरान कर दिया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा उन्होंने पोस्ट में लिखा,’ 4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने एक साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और इसमें अपना सब कुछ लगा दिया है और हमारा मानना ​​है कि यह हम दोनों के हित में है। हमारे लिए यह एक कठिन निर्णय था, उस खुशी, आपसी सम्मान और सहयोग को देखते हुए जिसका हमने एक साथ आनंद लिया, जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग