Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पति और बेटी संग रामलला के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चौपड़ा

priynka chupra | nick jonas | ram mandir | ayodhya | shreshth bharat

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा बुधवार की सुबह राम लला मंदिर पहुंचीं। प्रियंका चौपड़ा ने अपने पति और अपनी बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। प्रियंका के यूपी पुलिस के कुछ अधिकारियों को भी देखा गया। अगले सप्ताह होली को देखते हुए मंदिर परिसर में कई लोग होली के रंग में रंगे नजर आए। वहीं, इसी दौरान मंदिर के पुजारी ने प्रियंका और उनके पति निक को माथे पर तिलक लगाया। मंदिर परिसर में प्रियंका की बेटी उनके साथ थी।

आपको बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा कुछ दिन पहले ही भारत आईं हैं। इस साल ये पहला मौका है जब प्रियंका चौपड़ा भारत आईं हैं। इससे पहले उन्हें उनकी बहन की शादी में देखा गया था। उसके बाद वो विदेश चली गई थी।

मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी ने प्रियंका और उनके पति को आशीर्वाद भी दिया। मंदिर परिसर में प्रियंका के पति निक ने कुर्ता पहन रखा था। प्रियंका के साथ उनके पति और उनकी बेटी के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आई। प्रियंका चोपड़ा राम लला के दर्शन करने मंदिर पहुंचने वाली हैं इस बारे में स्थानिय प्रशासन के अलावा किसी को नहीं पता है। लेकिन, जैसे ही प्रियंका के फैन्स को उनके शहर में आने की खबर हुई उनके फैन्स उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। कई फैन्स ने प्रियंका के साथ सेल्फी ली।

मंदिर में राम लला के दर्शन करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति और अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट के लिए निकल गए। प्रियंका ने अयोध्या में कुछ घंटे बिताए। इस दौरान पत्रकारों ने प्रियंका चोपड़ा से बात करने की कोशिश की लेकिन प्रियंका ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

इस वक्त अयोध्या में होली की तैयारियां चल रही हैं। सर्दी लगभग समाप्त हो चुकी है। वहीं, गर्मी का मौसम आ चुका है। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है जब प्रियंका अपनी कार में बैठी तो उनकी कार का एसी ऑन था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर बनने के बाद से लेकर अभी तक करोड़ों लोग राम लला के दर्शन कर चुके हैं। प्रियंका से पहले कई बॉलीवुड हस्तियां यहां पहुंच चुकी हैं। कुछ समय पहले यहां पर बच्चन परिवार भी नजर आया था।

19 मार्च को प्रियंका चौपड़ा ने अमेजन प्राइम वीडियों के एक इवेंट में अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पिक्चर्स में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म Women of My Billion का एलान किया था। इन सब कार्यक्रम के बाद वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच गई। प्रियंका चौपड़ा ने येलो सूट पहन रखा है तो वहीं बेटी मालती ऑरेन्ज ड्रेस में काफी क्यूट लग रही है। साथ ही निक जोनस ने व्हाइट-कुर्ता पायजामा पहने प्रियंका की बगल में खड़े है। प्रियंका और निक जोनस वहां के पुजारियों से बात करती हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले प्रियंका और बेटी मालती की एयरपोर्ट की फोटों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

उन्होंने मुंबई में बुल्गारी और ईशा अंबानी के रोमन होली समारोह में अपनी उपस्थिति से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रियंका ने पेस्टल गुलाबी स्टाइलिश स्लिट स्कर्ट-स्टाइल वाली शीर प्री-ड्रेप्ड साड़ी चुनी थी। जिसे उन्होंने बस्टियर ब्लाउज के साथ जोड़ा था।अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग ह्यू हील्स पहनी थीं।

27 अक्टूबर को मुंबई में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों नेाए थे। इस फिल्म महोत्सव के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आई थी।प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में लंदन में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग