Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस वजह से यूट्यूब से हटाया गया Bado Badi गाना, 27 मिलियन से ज्यादा थे व्यूज

इस गाने को लेकर सिंगर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, यूट्यूब ने सॉन्ग पर एक्शन लेते हुए। इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
Bado Badi Song

Bado Badi Song: अगर आप इंस्टाग्राम पर रील्स देखने के शौकीन हैं तो आपने Bado Badi गाना जरूर सुना होगा। इसे पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान ने गाया है। इस गाने को पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। बाद में, ये रील्स पर खूब वायरल हुआ था। अब इस गाने को लेकर सिंगर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, यूट्यूब ने सॉन्ग पर एक्शन लेते हुए। इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

Bado Badi गाने को यूट्यूब ने हटाया

यूट्यूब ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सिंगर के Bado Badi गाने को हटा दिया है। इस पर अब तक लगभग 28 मिलियन व्यूज आ गए थे। इसे प्लेटफॉर्म से कॉपीराइट उल्लंघन की वजह से हटाया गया है। चाहत फतेह अली खान ने कहा था कि यह उनका ऑरिजिनल गाना है, लेकिन अब इसे कॉपीराइट की वजह से डिलीट कर दिया गया है।

इस फिल्म से लिया गया था गाना

बता दें, Bado Badi गाना एक बनारसी फिल्म ठग से लिया गया है। इसे साल 1973 में रिलीज किया गाया था। ऑरिजिनल Bado Badi गाने को लेजेंडरी सिंगर नूर जहां ने गाया था। इस गाने को चाहत फतेह अली खान ने पिछले महीने अपने आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया था। इस गाने को भारत में भी काफी लोकप्रियता मिली और ये सोशल मीडिया पर वायरल रहा है।

सिंगर ने गाए हैं ये गाने

चाहत फतेह अली खान के कई गाने वायरल हो चुके हैं। इनमें झंड़ा विद डंड़ा, टुन टना टन, लोटा-लोटा, बम बम बम, तू वी लोटा मैं भी लोटा जैसे गाने शामिल हैं। सिंगर के यूट्यूब पर 200k सब्सक्राइबर हैं। इन्होंने अपना पहला वीडियो तीन साल पहले रिलीज किया था। इनके यूट्यूब चैनल पर 592 वीडियो पब्लिश किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े- Gullak Season 4: लौट आया है मिश्रा परिवार, जानें कैसा हैं ये नया सीजन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग