Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रांची में इंडिया ब्लॉक की ‘उलगुलान’ रैली, राहुल गांधी ने नहीं की शिरकत

Ulgulan Rally

Ulgulan Rally: देश की मुख्य विपक्षी पार्टियों से बना इंडिया ब्लॉक आज रांची में उलगुलान रैली आयोजित कर रहा है जिसमें विपक्ष के कई बड़े नाम शामिल हैं। उलगुलान का मतलब है अपने बुनियादी अधिकारों के लिए बड़ा विद्रोह। इसे बिरसा मुंडा ने लोकप्रिय बनाया था। इंडिया ब्लॉक का कहना है कि ये रैली फासीवादी ताकतों के खिलाफ है। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया जा रहा है।इसके लिए आप नेता संजय सिंह, भगवंत मान, केजरीवाल की पत्नी सुनीता आदि का भी रांची आगमन हो गया है। लेकिन बड़ी खबर ये है कि राहुल गांधी इस रैली का हिस्सा नहीं होंगे।

राहुल गांधी की जगह कांग्रेस की ओर से रैली की जिम्मेदारी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संभालेंगे। ये जानकारी सीनियर कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने एक्स पर दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली में ही रहेंगे।

इसी बीच राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड से भी कांग्रेस के लिए एक झटकेदार खबर सामने आ रही है। वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पीएम सुधाकरन ने यह कहकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि राहुल गांधी लोगों के लिए सुलभ नहीं हैं। उन्होंने पीएम मोदी की विकास नीतियों की तारीफ करते हुए खुद को भाजपा में शामिल कर लिया है। बता दें, राहुल गांधी के सामने भाजपा के सुरेंद्रन वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसी बीच रांची से आप नेता संजय सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 400 पार के जुमले फर्जी हैं। मोदी जी अडानी के लिए काम करेंगे और इंडिया गठबंधन इंडिया के लिए काम करके दिखाएगा। इस बार जनता भाजपा को ‘तड़ीपार’ कराएगी।

वहीं, सुनीता केजरीवाल ने नारा दिया ‘जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे’। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खाने पर भी कैमरे लगा दिए हैं। वे पिछले 12 साल से 50 यूनिट इंसुलिन रोजाना ले रहे हैं लेकिन जेल में उनको ये नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। केजरीवाल को वे नहीं समझ सकते। वह एक शेर हैं। जेल में रहकर वो सिर्फ ‘भारत माता’ के बारे में सोच रहे हैं।

ध्यान दें, झारखंड में 13 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में सम्पन्न कराए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग