Jammu and Kashmir Haryana Assembly Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने शुक्रवार यानी 16 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।
Assembly poll in J&K will be held in three phases, with voting on Sep 18, Sep 25, and Oct 1
— ANI (@ANI) August 16, 2024
Counting of votes on October 4 pic.twitter.com/XXvtq4ReEU
हरियाणा में कब होगा विधानसभा चुनाव?
हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को चुनाव होगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।
Haryana to vote on October 1; counting of votes on Oct 4 pic.twitter.com/PHC4OWy8qR
— ANI (@ANI) August 16, 2024
हरियाणा की 90 सीटों पर वोट डालेंगे 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं। इनमें से 4.52 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। हरियाणा की मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को प्रकाशित की जाएगी।
#WATCH दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं… कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है…" pic.twitter.com/T3k489CBMC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2024
जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आखिरी बार जम्मू कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं। इनमें से 3.71 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी और 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
#WATCH दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं… मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख… pic.twitter.com/IqQUkZKPUS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2024
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का किया दौरा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया और इन जगहों पर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वे चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते थे। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि लोग न केवल बदलाव चाहते हैं, बल्कि उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी आवाज भी बुलंद करना चाहते हैं। उम्मीद और लोकतंत्र की यह झलक दिखाती है कि लोग तस्वीर बदलना चाहते हैं। वे अपनी किस्मत खुद लिखना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकसभा चुनाव में बुलेट के बजाय बैलेट को चुना।
‘सभी उम्मीदवारों को मिलेगी सुरक्षा’
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टियों ने एक और अनुरोध किया था कि उनके जो उम्मीदवार हैं और पार्टी के पदाधिकारी हैं, उन सभी को बराबर सुरक्षा मिले। ऐसा न हो कि किसी को कम सुरक्षा मिले। हमने इसे लेकर दिशा-निर्देश दे दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा मिले।
दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में पार्टियों ने एक और अनुरोध किया था कि उनके जो उम्मीदवार हैं, और पार्टी के पदाधिकारी हैं उन सभी को बराबर सुरक्षा मिले ऐसा ना हो किसी को कम सुरक्षा मिले। हमने इसे लेकर दिशा निर्देश दे दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को… pic.twitter.com/UFlthyq3lI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2024